गुमला: डुमरी थाना क्षेत्र में टेंपो पलटने से युवती की मौत, दो लोग घायल

By : News11 Bharat
गुमला: डुमरी थाना क्षेत्र में टेंपो पलटने से युवती की मौत, दो लोग घायल

नंदकिशोर कुमार/न्यूज11  भारत

डुमरी/डेस्क:  डुमरी थाना क्षेत्र अंतर्गत चिड़रा नदी के समीप सोमवार देर रात एक टेंपो (टम्पू) पलटने से एक युवती की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है. मिली जानकारी के अनुसार बहडा टोली गांव में एक शादी समारोह आयोजित था. शादी में शामिल होने के बाद सभी लोग टेंपो में सवार होकर मन्दिरिया गांव लौट रहे थे. इसी क्रम में सोमवार रात्रि लगभग 10:30 बजे चिड़रा नदी पार कर  चढ़ना के पास टेंपो अचानक पीछे की ओर जाने लगी. चालक द्वारा नियंत्रण न रख पाने के कारण टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया. इस हादसे में टेंपो में सवार प्रियंजली मिंज (23) वर्ष  पिता स्वर्गीय सलीम मिंज, निवासी बड़ा कटरा, टेंपो के नीचे दब गईं जिसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी अनअन फानन में  लाया गया, जहां प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अरविंद केरकेट्टा ने उन्हें मृत घोषित कर दिया वहीं दुर्घटना में साक्षी टोप्पो (16 वर्ष) पिता लौंगस टोप्पो के बाएं पैर में गंभीर चोट लगी है इसके अलावा निमंती एक्का (38 वर्ष), पति आभास एक्का के माथे और कमर में चोट आई है वही दोनों घायल मन्दिरिया के रहने वाले हैं दोनों घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार किया गया घटना की सूचना मिलते ही मृतका के परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. बताया गया कि मृतका प्रियंजली नर्सिंग की पढ़ाई की तैयारी कर रही थीं और उनका करियर अंतिम चरण में था.

यह भी पढ़ें: महिला इंटर कॉलेज बुंडू में मूलभूत सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी - विकास कुमार मुंडा

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य