गुमला: डुमरी में एक युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

By : News11 Bharat
गुमला: डुमरी में एक युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

नंदकिशोर कुमार/न्यूज11  भारत

डुमरी/डेस्क:  डुमरी थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार 7 मार्च 2026 की शाम अल्बेनुस कुजूर को उसके दो परिचित विजय नायक और विल्सन नायक ने शराब पिलाकर जंगल की ओर ले जाकर हत्या के नियत से उस पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में अल्बेनुस कुजूर गंभीर रूप से घायल हो गया, लेकिन किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भागने में सफल रहा.

घटना के बाद पीड़ित द्वारा डुमरी थाना में शिकायत दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर डुमरी थाना कांड संख्या 06/26 के तहत हत्या के प्रयास (हाफ मर्डर) और छिनतई की धाराओं में मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्त विजय नायक और विल्सन नायक को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है.

पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है, जहां से न्यायालय के आदेश के बाद उन्हें जेल भेजा जाएगा.

पुलिस जांच में सामने आया कि विवाद का कारण विल्सन नायक के घर की एक महिला से अल्बेनुस कुजूर के एक मित्र द्वारा बातचीत करना था, जिसको लेकर पहले से ही घर में विवाद चल रहा था. इसी मुद्दे पर बातचीत के बहाने विल्सन नायक ने अल्बेनुस को शराब पीने के लिए बुलाया. बातचीत के दौरान विवाद बढ़ गया और दोनों आरोपियों ने मिलकर उसे जंगल ले जाकर हत्या करने की योजना के तहत हमला कर दिया.

यह भी पढ़ें: मेदिनीनगर नगर निगम की नई सरकार का आगाज: मेयर अरुणा शंकर और पार्षदों ने ली शपथ, मनोज सिंह निर्विरोध चुने गए डिप्टी मेयर

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित