पांच माह से नहीं मिला था राशन, एमओ और जिप सदस्य की पहल पर कार्डधारियों को मिला हक

By : News11 Bharat
पांच माह से नहीं मिला था राशन, एमओ और जिप सदस्य की पहल पर कार्डधारियों को मिला हक

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क:  बरवाडीह प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में जन वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण में अनियमितता के मामले लगातार सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को उक्कामॉड पंचायत के ग्राम लुहुर एवं मिठहा गांव के दर्जनों राशन कार्डधारियों ने पुराना प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचकर अपनी समस्या रखी.

गांव की सोनमाती देवी, अनिता देवी, सरिता देवी, रूपवंती देवी, आरती देवी, सालो देवी सहित कई महिलाओं ने पूर्वी जिप सदस्य सह भाजपा नेता कन्हाई सिंह को बताया कि उनके डीलर ज्वाला प्रसाद द्वारा पिछले पांच माह से नियमित रूप से राशन नहीं दिया जा रहा था. कार्डधारियों ने आरोप लगाया कि अगस्त माह में केवल दो माह का राशन दिया गया, जबकि सितंबर माह में अंगूठा लगवाने के बावजूद राशन नहीं मिला. वहीं अक्टूबर माह में भी अंगूठा लगाकर आधा राशन ही दिया गया. राशन नहीं मिलने के कारण कई परिवारों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई थी. पीड़ितों की बात गंभीरता से सुनते हुए जिप सदस्य कन्हाई सिंह ने नवनियुक्त प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सुमित तिवारी से तत्काल संपर्क किया और उन्हें मौके पर बुलाकर पूरे मामले से अवगत कराया. मामले की गंभीरता को देखते हुए आपूर्ति पदाधिकारी ने डीलर ज्वाला प्रसाद से दूरभाष पर बात कर उन्हें तत्काल बुलाया और सभी लंबित राशन का वितरण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मौके पर ही सभी कार्डधारियों को उनका लंबित राशन उपलब्ध कराया गया.

राशन मिलने के बाद कार्डधारियों ने राहत की सांस ली और जिप सदस्य एवं आपूर्ति पदाधिकारी के प्रति आभार जताया. वहीं इस घटना के बाद क्षेत्र में राशन वितरण व्यवस्था की निगरानी और पारदर्शिता को लेकर सवाल भी खड़े हो गए हैं.

यह भी पढ़ें: कोल्हान विश्वविद्यालय के कुड़मालि के छात्र-छात्राएं ने चक्रधरपुर का किया भ्रमण, शहीदों को किया याद

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य