न्यूज़11 भारत
धनबाद/डेस्क: जिले के बलियापुर बिनोद बिहारी महतो कॉलेज के समीप एक भीषण सड़क हादसे में तेज रफ्तार बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मृतक युवक की पहचान निरसा के डुमरिया आखबेड़िया निवासी बिपुल कुमार महतो के रूप में हुई है.
जानकारी के मुताबिक, बिपुल कुमार महतो बाइक से बलियापुर से सिंदरी की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बाइक की रफ्तार काफी तेज होने के कारण वह अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़े हाईवा से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई. घटना की सूचना मिलते ही बलियापुर थाने की पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और आगे की कार्रवाई में जुट गयी.
इसे भी पढ़ें: JPSC आंदोलन: भूख हड़ताल पर बैठे कौशल की बिगड़ी तबीयत, सदर अस्पताल में भर्ती