Asian Games

हजारीबाग SAI STC की कीर्ति शर्मा ने Asian Games में रचा इतिहास, भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

कीर्ति शर्मा ने महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंकिता भकत और कुमकुम मोहोड़ के साथ मिलकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

By : Dipali Kumari
हजारीबाग SAI STC की कीर्ति शर्मा ने Asian Games में रचा इतिहास, भारत को दिलाया ऐतिहासिक स्वर्ण पदक

फ़लक शमीम/न्यूज़ 11 भारत 
हजारीबाग/डेस्क:
स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (SAI) के STC हजारीबाग की प्रतिभाशाली तीरंदाज कीर्ति शर्मा ने Asian Games 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए पूरे देश को गौरवान्वित किया है. कीर्ति शर्मा ने महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए अंकिता भकत और कुमकुम मोहोड़ के साथ मिलकर ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

फाइनल मुकाबले में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने मजबूत दक्षिण कोरियाई टीम को 5–3 से हराकर स्वर्ण पदक जीता. इस जीत के साथ भारत ने Asian Games के इतिहास में पहली बार महिला रिकर्व टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किया.

कठिन मुकाबले में भारत की ऐतिहासिक जीत

दक्षिण कोरिया के खिलाफ फाइनल बेहद रोमांचक रहा. पहले दो सेट में दोनों टीमें बराबरी पर रहीं. भारत और कोरिया ने क्रमशः 54–54 और 56–56 का स्कोर किया. तीसरे सेट में भारतीय तीरंदाजों ने शानदार वापसी करते हुए 55 अंक बनाए, जबकि कोरियाई टीम 52 अंक ही बना सकी. इससे भारत ने 4–2 की बढ़त हासिल कर ली.

चौथे और निर्णायक सेट में भारतीय टीम ने दबाव के बावजूद संयम बनाए रखा और सेट को बराबरी पर समाप्त करते हुए मुकाबला 5–3 से अपने नाम कर लिया.

2022 में SAI STC Hazaribagh से शुरू हुआ सफर

कीर्ति शर्मा की यह सफलता एक दिन की मेहनत का परिणाम नहीं है. उनका सफर संघर्ष, अनुशासन और लगातार मेहनत से भरा रहा है.
उपलब्ध रिपोर्ट के अनुसार, 2022 में कीर्ति शर्मा का चयन SAI Centre Hazaribagh में हुआ, जहाँ उन्होंने कोच Udham Singh के मार्गदर्शन में अपने खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुँचाने के लिए कड़ी मेहनत शुरू की.

कीर्ति जब पहली बार तीरंदाजी से जुड़ी थीं, तब उन्हें लेकर भी कई चुनौतियाँ थीं. कोच ऊधम सिंह ने उनकी तकनीक के साथ-साथ स्ट्रेंथ , बो आर्म स्टेबिलिटी , बॉडी एलिग्मेंट और physical conditioning पर विशेष काम किया. पोषण विशेषज्ञों की मदद से उनकी physical strength पर भी काम किया गया और इंटरनेशन प्रतियोगिता के लिए उनका confidence तथा visualisation विकसित किया गया.

कोच उधम सिंह की मेहनत और कीर्ति का समर्पण

कोच उधम सिंह ने कीर्ति की प्रतिभा को पहचानने से लेकर उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी के रूप में तैयार करने तक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. 2022 में साई हजारीबाग से जुड़ने के बाद कीर्ति ने कठिन प्रशिक्षण, शारीरिक तैयारी और मानसिक मजबूती पर लगातार काम किया.

कीर्ति ने भी हर चुनौती को स्वीकार करते हुए अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए. SAI हजारीबाग में प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने अपनी तकनीक और शारीरिक क्षमता को मजबूत किया और धीरे-धीरे राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई.

एशियन गेम्स का इंतजार हुआ खत्म

2026 की शुरुआत में कीर्ति ने भारतीय टीम में अपनी जगह पक्की करने के लिए कठिन selection trials में शानदार प्रदर्शन किया और महिला रिकर्व ट्रायल में शीर्ष स्थान हासिल किया. World Archery के अनुसार, उन्होंने trials में प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए Asian Games टीम में जगह बनाई. और आज, 2 अक्टूबर 2026, वह दिन आया जिसका इंतजार कीर्ति और उनके कोच लंबे समय से कर रहे थे.

Asian Games के सबसे बड़े मंच पर कीर्ति ने अपने प्रदर्शन से साबित कर दिया कि मेहनत, अनुशासन, सही मार्गदर्शन और दृढ़ संकल्प कभी व्यर्थ नहीं जाते.

SAI STC Hazaribagh के लिए गौरव का क्षण कीर्ति शर्मा का यह स्वर्ण पदक केवल उनका व्यक्तिगत गौरव नहीं है, बल्कि SAI STC Hazaribagh, उनके कोच ऊधम सिंह उनके परिवार और पूरे झारखंड के लिए गर्व का क्षण है.

इसे भी पढ़ें: मंच पर कई विधायक और अश्लील गानों पर डांसर का ठुमका! रामगढ़ का वीडियो वायरल, बढ़ी चर्चा

संबंधित सामग्री

वियतनाम में रांची के युवक की मौत: कल रांची पहुंचेगा राजा का शव  

वियतनाम में रांची के युवक की मौत: कल रांची पहुंचेगा राजा का शव  

एंबेसी वियतनाम से राजा का पार्थिव शरीर कोलकाता भेज रही है.

खुशखबरी: रांची में खुले 5 नए अंचल कार्यालय, मेयर रोशनी खलखो ने किया उद्घाटन 

खुशखबरी: रांची में खुले 5 नए अंचल कार्यालय, मेयर रोशनी खलखो ने किया उद्घाटन 

निगम मुख्यालय और डोरंडा के अलावा बड़ा तालाब, पंडरा, बांधगाड़ी, धुर्वा और तुपुदाना में 5 नए अंचल कार्यालय खोले गए.

चाईबासा: जंगल में मृत मिला जंगली हाथी, मौत की वजह अब भी रहस्य; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

चाईबासा: जंगल में मृत मिला जंगली हाथी, मौत की वजह अब भी रहस्य; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

जिस स्थान पर हाथी मृत मिला है, वहां आसपास किसी तरह का बिजली का तार नहीं है. ऐसे में करंट से मौत की संभावना को लेकर ग्रामीणों में सवाल उठ रहे हैं.

गांधी जयंती: राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

गांधी जयंती: राज्यपाल संतोष गंगवार और सीएम हेमंत सोरेन ने गांधी जी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

मंत्री संजय सेठ, गांडेय विधायक कल्पना सोरेन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी ने भी गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किये.

पलामू: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में बड़ा खुलासा! आरोपी की पत्नी ने लगाया छेड़खानी का आरोप, सामने आया पुराना वीडियो 

पलामू: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में बड़ा खुलासा! आरोपी की पत्नी ने लगाया छेड़खानी का आरोप, सामने आया पुराना वीडियो 

आरोपी राहुल चंद्रवंशी की पत्नी कैमरे के सामने आई है और उसके गंभीर आरोपों से इस रंजिश की कथित वजह सामने आती दिख रही है.