वियतनाम में रांची के युवक की मौत

वियतनाम में रांची के युवक की मौत: कल रांची पहुंचेगा राजा का शव  

एंबेसी वियतनाम से राजा का पार्थिव शरीर कोलकाता भेज रही है.

By : Dipali Kumari
वियतनाम में रांची के युवक की मौत: कल रांची पहुंचेगा राजा का शव  

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क: 
राजधानी रांची के युवक राजा कुमार की वियतनाम में एक सड़क हादसे में हुई मौत की खबर सामने आने के बाद से परिजन अपने बेटे को आखिरी बार देखने के लिए तरस रहे हैं. वियतनाम में योग शिक्षक के रूप में कार्यरत राजा कुमार का पार्थिव शरीर कल शनिवार को रांची पहुंचेगा. एंबेसी वियतनाम से राजा का पार्थिव शरीर कोलकाता भेज रही है. कोलकाता से शव रांची लाया जायेगा. 

भाई ने हाईकोर्ट में लगाई गुहार  

बताते चलें राजा के पार्थिव शरीर को वियतनाम से झारखंड लाने की मांग को लेकर झारखंड हाई कोर्ट में याचिका भी दाखिल की गयी थी. राजा कुमार के भाई ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. और शव को जल्द से जल्द झारखंड लाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की थी. 

मौत के एक सप्ताह बाद शव पहुंचेगा रांची 

राजा वियतनाम में योगा टीचर के रूप में कार्यरत थे. मिली जानकारी के अनुसार वियतनाम में एक निजी घर में प्रशिक्षण देकर अपनी स्कूटी से वापस कार्यालय लौटने के दौरान स्कूटी अनबैलेंस होकर एक कार से टकरा गयी. इस हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गयी. युवक की मौत को करीब एक सप्ताह से अधिक समय हो गया है. 

इसे भी पढ़ें: पलामू: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में बड़ा खुलासा! आरोपी की पत्नी ने लगाया छेड़खानी का आरोप, सामने आया पुराना वीडियो 

संबंधित सामग्री

पलामू में गांधी जयंती पर भव्य मैराथन, अधिकारी से लेकर बच्चे-बुजुर्ग तक दौड़े; पौधारोपण भी हुआ

पलामू में गांधी जयंती पर भव्य मैराथन, अधिकारी से लेकर बच्चे-बुजुर्ग तक दौड़े; पौधारोपण भी हुआ

यह मैराथन दौड़ पलामू समाहरणालय परिसर से शुरू होकर सिंगरा अमानत नदी पुल तक आयोजित की गई.

झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की तैयारी, 8 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन

झारखंड में 306 विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति की तैयारी, 8 अक्टूबर से शुरू होगा आवेदन

कुल 200 नॉन-टीचिंग स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर तथा 106 स्पेशलिस्ट मेडिकल ऑफिसर के पदों पर नियुक्ति होनी है.

शिक्षा सेवकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, इन मांगों को लेकर धरना जारी

शिक्षा सेवकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, इन मांगों को लेकर धरना जारी

शिक्षा सेवकों ने नियमावली में संशोधन कर शिक्षक का दर्जा और वेतनमान देने की मांग की है।