स्वास्थ्य विभाग की चर्चा

स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा का सिमडेगा आगमन, डीसी सहित अधिकारियों ने किया स्वागत

.बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने, आम लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने पर विचार-विमर्श किया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
स्वास्थ्य विभाग की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा का सिमडेगा आगमन, डीसी सहित अधिकारियों ने किया स्वागत

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: स्वास्थ्य विभाग, झारखंड की विशेष सचिव डॉ. नेहा अरोड़ा का सोमवार को सिमडेगा जिला आगमन हुआ. उनके आगमन पर परिसदन भवन में उपायुक्त कंचन सिंह, उप विकास आयुक्त दीपांकर चौधरी एवं सिविल सर्जन डॉ. सुंदर मोहन सामद ने मुलाकात कर उनका स्वागत किया.

इस दौरान अधिकारियों ने विशेष सचिव के साथ जिले में संचालित स्वास्थ्य सेवाओं एवं विभागीय गतिविधियों को लेकर चर्चा की. बैठक में स्वास्थ्य व्यवस्था को और बेहतर बनाने, आम लोगों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने तथा विभागीय कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया गया.

विशेष सचिव के जिला आगमन को स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं एवं सेवाओं की समीक्षा और उनके बेहतर संचालन की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है. अधिकारियों ने जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी भी साझा की.

यह भी पढ़ें: भू-माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने पर किसान जनता पार्टी नेता को मिली जान से मारने की धमकी

संबंधित सामग्री

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

चार अभी भी फरार हैं, घटना 27 सितंबर, 2026 की बताई जा रही है, कुल सात शिकारियों के शामिल होने की जानकारी आई है सामने

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO, संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे<br/>

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा जिले के खरौन्धी प्रखंड के खरौन्धी पंचायत में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रूपये के फर्जीवाड़ा की मामला सामने आई है

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

3 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और ग्रामीणों के साथ समस्याओं के समाधान पर होगी चर्चा