न्यूज़11 भारत
गिरिडीह/डेस्क: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है. सभी मंत्री-विधायक सुदिव्य कुमार को अंतिम विदाई देने के लिए गिरिडीह पहुंच रहे हैं. इसी बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी भी आज सुबह गिरिडीह पहुंचे, जहां उन्होंने मंत्री सुदिव्य कुमार को श्रद्धांजलि दी. स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी अपने साथी को खोने के गम में भावुक होकर रो पड़े.
इस दौरान इरफान अंसारी ने कहा कि आज मन बेहद व्यथित है. अपने भाई को खोने का दर्द शब्दों में बयां करना मुश्किल है. हमने अपना एक भाई, अपना साथी और एक समर्पित जनसेवक खो दिया है. उनका असमय निधन हम सभी के लिए बहुत बड़ी क्षति है. झारखंड की राजनीति में भी उनकी कमी हमेशा महसूस होगी. उनके जैसा व्यक्तित्व और उनकी जगह शायद कभी पूरी नहीं हो पाएगी.
इसे भी पढ़ें: Sudivya Kuamr Sonu Passed Away: गिरिडीह में दोपहर 3 बजे होगा मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का अंतिम संस्कार - LIVE