IAS पूजा सिंघल के विदेश जाने की याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

By : Vaibhaw Vikram
IAS पूजा सिंघल के विदेश जाने की याचिका पर हुई सुनवाई, कोर्ट ने फैसला रखा सुरक्षित

न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क:
मनरेगा घोटाला से जुड़ा मनी लॉन्ड्रिंग मामल को लेकर अभी की बड़ी खबर निकल के सामने आई है. बताया जा रहा है कि IAS पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा ने कोर्ट से देश से बाहर जाने की इजाजत मांगी है. देश से बाहर जाने की मांग रखते हुए उन्होंने कोर्ट से कहा है कि उन्हें निजी कार्य से बाहर जाना है. 

वहीं पूजा सिंघल की याचिका पर पीएमएलए की विशेष कोर्ट में सुनवाई पूरी हो गई है. कोर्ट ने फैसले को अपने पास सुरक्षित रखा है. वहीं IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक जा की याचिका पर 7 मई को सुनवाई होगी. आपकी जानकारी के लिए बता दें, 11 मई 2022 को ईडी ने पूजा सिंघल को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी से पहले ईडी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए IAS पूजा सिंघल उनके पति अभिषेक झा और CA सुमन कुमार सिंह के अलग-अलग ठिकाने पर छापेमारी की थी. 

जहां ईडी को सुमन कुमार सिंह के ठिकाने से 19.31 करोड़ कैश बरामद हुए थे. गिरफ्तारी के बाद 28 माह तक जेल में रहने के बाद पूजा सिंघल को जमानत मिली थी. वही इस मामले में अभिषेक झा चार्जशीटेड आरोपी है. वहीं इस मामले में ईडी ने समन जारी करते हुए कई दिनों तक सुमन कुमार सिंह से पूछताछ की थी.

यह भी पढ़ें: मनोहरपुर में रफ्तार का कहर, बाइक और साइकिल की टक्कर में दो घायल
 
संबंधित सामग्री

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

जामताड़ा एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार करने में मिली सफलता

आरटीओ ई-चालान डाउनलोड करवा कर उनकी सारे गोपनीय जानकारी हासिल कर ई-वॉलेट के माध्यम से करते थे साइबर ठगी

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

खण्डामौदा निवासी प्रेम कुमार बेरा तमिलनाडु पर कंपनी क्वार्टर में पंखे पर रस्सी के सहारे की आत्महत्या

प्रेम कुमार पिछले 20 सालों से तमिलनाडु स्थित एक्यूरे कास्टिंग कंपनी में काम करता था, बीच-बीच में घर आता था

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जिला परिषद सदस्य सुनीता कुमारी को भेजा आत्मीय-पत्र

रक्षाबंधन पर भेजी राखी का प्रधानमंत्री ने दिया जवाब, नारी शक्ति और जनसेवा के प्रयासों को बताया महत्वपूर्ण

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

पहले दीक्षान्त समारोह का विशेष महत्व, यह विद्यार्थियों की भविष्य की दिशा में विचार करने का अवसर - राज्यपाल संतोष गंगवार

गढ़वा स्थित बाबू दिनेश सिंह विश्वविद्यालय के प्रथम दीक्षान्त समारोह में शामिल हुए झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार