रांची: नगर निकाय चुनाव से जुड़ी याचिका पर सुनवाई, राज्य निर्वाचन आयोग ने 8 हफ्ते का समय मांगा 

By : Mansi Kumari
रांची: नगर निकाय चुनाव से जुड़ी याचिका पर सुनवाई, राज्य निर्वाचन आयोग ने 8 हफ्ते का समय मांगा 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड हाईकोर्ट में नगर निकाय चुनाव नहीं कराए जाने को लेकर दायर अवमानना याचिका पर आज सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान राज्य सरकार ने कोर्ट को बताया कि चुनाव की तैयारी से संबंधित प्रस्ताव राज्य निर्वाचन आयोग को सौंप दिया गया हैं.

वहीं राज्य निर्वाचन आयोग ने कोर्ट को जानकारी दी कि नोटिफिकेशन जारी होने के बाद 45 दिनों के भीतर चुनाव कराए जा सकते हैं. आयोग ने चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के लिए कोर्ट से 8 सप्ताह का समय मांगा, जिसे हाईकोर्ट ने स्वीकार कर लिया. कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई की तारीख 30 मार्च तय की हैं. इस दिन निर्वाचन आयोग को शपथ पत्र के माध्यम से चुनाव से जुड़ी तैयारियों की जानकारी देनी होगी. यह अवमानना याचिका पूर्व पार्षद रोशनी खलखो समेत अन्य ने दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि 4 जनवरी 2024 को हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह के भीतर चुनाव संबंधी प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया था, लेकिन इसका पालन नहीं किया गया.

यह भी पढ़े: जस्टिस सूर्यकांत बने भारत के 53वें CJI, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दिलाई शपथ

संबंधित सामग्री

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज

आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय