बारिश की संभावना

रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना, खूंटी, गुमला, लोहरदगा समेत 18 जिलों में अलर्ट

आज राजधानी रांची, देवघर और साहिबगंज समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है.

By : Dipali Kumari


रांची समेत कई जिलों में आज झमाझम बारिश की संभावना, खूंटी, गुमला, लोहरदगा समेत 18 जिलों में अलर्ट

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
 राज्यभर के अधिकतर जिलों में आज दिनभर रुक-रुक कर बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवा और वज्रपात की भी चेतावनी दी गयी है. आज राजधानी रांची, देवघर और साहिबगंज समेत 18 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के अनुसार आगामी कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा.

इन जिलों में बारिश की संभावना 

आज रांची, खूंटी, गुमला, लोहरदगा, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, रामगढ़, हजारीबाग, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. कुछ स्थानों पर तेज बारिश के भी आसार हैं. ऐसे में लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है. इधर रांची समेत आसपास के जिलों में आज सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही है. 

IMD के अनुसार आज रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग और गिरिडीह सहित कई जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. इन जिलों में बिजली गिरने की भी आशंका है. मौसम विभाग ने लोगों को खुले मैदान, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी है . 

कल दिनभर हुई बारिश

बताते चलें कल गुरुवार को झारखंड के कई जिलों में मानसून सक्रिय रहा. रांची, जमशेदपुर, बोकारो, धनबाद, हजारीबाग, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, देवघर, दुमका और साहिबगंज सहित कई जिलों में दिनभर रुक-रुक कर बारिश होती रही. 

इसे भी पढ़ें: JNV छात्रों को जबरन टीसी देने के मामले में हाई कोर्ट सख्त, तत्काल री-एडमिशन का निर्देश
 

संबंधित सामग्री

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

चाईबासा में चाकू मारकर घायल करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

अनुसंधान में सामने आया कि करीब डेढ़ साल पहले बैंगलोर में मजदूरी करते समय उसने मोबाइल पर वादी की पत्नी को गाली-गलौज किया था

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

गुमला रिश्वतकांड में लेखपाल राहुल प्रताप को झारखंड हाई कोर्ट से मिली जमानत

20 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़े गए थे राहुल प्रताप उर्फ राहुल कुमार