रांची में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, ट्रांसजेंडर से मारपीट में एक का पैर टूटा.. पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश 

By : News11 Bharat
रांची में देर रात हाई वोल्टेज ड्रामा, ट्रांसजेंडर से मारपीट में एक का पैर टूटा.. पुलिस पर गाड़ी चढ़ाने की भी कोशिश 

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
राजधानी रांची में सोमवार देर रात से मंगलवार की सुबह तक काले रंग की स्कॉर्पियो कार में सवार दो युवक मौत बनकर घूमते रहे. इस दौरान दोनों ने एक किन्नर के दोनों पैर कुचल दिए और एक युवक को अधमरा कर सड़क पर फेंक दिया. आरोपियों ने पुलिस पर भी हमला किया, जिसके बाद पुलिस ने फायरिंग कर दोनों को काबू किया. सोमवार देर रात किसी व्यक्ति ने डायल 112 पर सूचना दी कि काले रंग की स्कॉर्पियो (नंबर JH01FD52) में दो युवक सवार है, जिन्होंने एक किन्नर को कुचल दिया और एक युवक की हत्या कर शव अपने वाहन में लेकर भाग गए है. सूचना मिलते ही रांची पुलिस अलर्ट हो गई.

पुलिस की एक टीम घायल किन्नर को अस्पताल पहुंचाने में सफल रही, जबकि बाकी टीम स्कॉर्पियो की तलाश में जुट गई. इस बीच, कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोय को सूचना मिली कि वाहन कांके रिंग रोड की ओर जा रहा है. पूरी पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहन को रोकने के लिए बैरिकेडिंग की, लेकिन कार सवार युवक बैरिकेडिंग तोड़ते हुए फरार हो गए.

पुलिस पर चार बार कुचलने की कोशिश
डीएसपी प्रकाश सोय ने बताया कि रात 2:30 बजे से पुलिस ने स्कॉर्पियो का पीछा शुरू किया. रांची के कचहरी चौक से लेकर कांके रिंग रोड, तिलता चौक, मांडर और नगड़ी तक घेराबंदी की गई. इस दौरान आरोपियों ने पुलिस के वाहनों को चार बार कुचलने की कोशिश की और कई वाहनों को टक्कर भी मारी.

फायरिंग कर काबू
पुलिस ने कई प्रयास किए, लेकिन जब लगा कि अब यदि इन्हें रोक नहीं लिया गया तो पुलिस और आम लोग दोनों खतरे में आ सकते हैं, तो टीम ने फायरिंग की. तेज रफ्तार से आ रही कार को रोकने के लिए पुलिस ने पहले टायर पर निशाना साधा, लेकिन कार नहीं रुकी. इसके बाद कार में फायरिंग की गई. पुलिस की फायरिंग में ड्राइवर की सीट पर बैठे युवक इश्तियाक के कमर में गोली लगी. इसके बाद पुलिस ने कार को अपने कब्जे में लिया और दोनों युवकों को गिरफ्तार किया. दूसरा आरोपी गुलफाम रांची के नगड़ी इलाके का रहने वाला है. जिन्हें हत्या की सूचना मिली थी, वह युवक बंटी कुमार, जो कॉलेज छात्र हैं, गंभीर हालत में नागा बाबा खटाल के पास मिले. उनका इलाज सदर अस्पताल में पुलिस की देखरेख में चल रहा है. वहीं, किन्नर के पैर टूट गए हैं और उनका इलाज भी अस्पताल में चल रहा है.

रांची पुलिस के अनुसार, इश्तियाक और गुलफाम ने कचहरी चौक स्थित एक बार में किन्नरों के साथ शराब पी. इसी दौरान किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया. उन्होंने किन्नर को सड़क पर फेंक कर कुचल दिया. बंटी कुमार बीच-बचाव के लिए आए, तो उसे इश्तियाक और गुलफाम ने पकड़ लिया और कचहरी चौक स्थित स्टेट बैंक के पास उसे बुरी तरह से पीटा. यहां तक की उसके सिर को कई बार सड़क के डिवाइडर से भी टककर मारा. जब बंटी के दोस्त उसकी तरफ बढ़े तब बंटी को गुलफाम और इश्तियाक ने अपने वाहन में बिठा लिया और उसे लेकर फरार हो गए. इस घटना के बाद ही बंटी के दोस्तों के द्वारा रांची पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस अलर्ट हुई.

यह भी पढ़े: वाराणसी का दालमंडी चौड़ीकरण बना तनाव का केंद्र, बुलडोजर कार्रवाई के दौरान हिंसक विरोध, युवक ने घर में लगाई आग
 

संबंधित सामग्री

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

पंचायत चुनाव पर बोले सम्राट चौधरी, मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से...

बिहार में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बड़ा अपडेट दिया है। सीएम सम्राट ने कहा कि मुखिया का पॉवर विधायक और मंत्री से भी ज़्यादा होता है।