सड़क हादसा

लातेहार में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-बाइक के ऊपर पलटी कंटेनर; 7 लोगों की मौत, कई घायल 

भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल है. 

By : Dipali Kumari
लातेहार में भीषण सड़क हादसा, ऑटो-बाइक के ऊपर पलटी कंटेनर; 7 लोगों की मौत, कई घायल 

न्यूज़11 भारत 
लातेहार/डेस्क:
 जिले के चंदवा थाना क्षेत्र में लोहरदगा-चंदवा मुख्य मार्ग पर लुकुईया घाटी के समीप कल शनिवार को हुई एक भीषण सड़क हादसे में 7 लोगों की मौत हो गयी. वहीं कई लोग गंभीर रूप से घायल है. 

मिली जानकारी के अनुसार लोहरदगा की ओर से आ रहा एक तेज रफ्तार कंटेनर अनियंत्रित ने पहले एक बाइक को टक्कर मारी. इसके बाद कंटेनर यात्रियों से भरे एक ऑटो के ऊपर पलट गया, जिससे ऑटो और बाइक दोनों पूरी तरह कंटेनर के नीचे दब गए. हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गयी. स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू किया. वहीं घटना की सूचना पाकर पुलिस भी मौके पर पहुंची. 

भारी कंटेनर को हटाने के लिए हाइड्रा मशीन बुलाई गयी, जिसके बाद  कंटेनर के नीचे दबे लोगों को काफी मशक्कत से बाहर निकाला गया. सभी को चंदवा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां सभी घायलों का इलाज चल रहा है. जानकारी के अनुसार टेंपो में सवार लोग लातेहार थाना क्षेत्र के सांसंग इलाके से लोहरदगा के चपरी जा रहे थे. पुलिस मृतकों की पहचान की प्रक्रिया में जुटी है.

इसे भी पढ़ें: पलामू को नई रेल लाइन की बड़ी सौगात, शेरघाटी से कजरी के बीच ₹2627.29 करोड़ की रेलवे परियोजना को मिली मंजूरी

संबंधित सामग्री

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार  

रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार