बुंडू थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: डामारी मोड़ के पास बाइक सवार की मौत, ट्रेलर चालक फरार

By : News11 Bharat
बुंडू थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा: डामारी मोड़ के पास बाइक सवार की मौत, ट्रेलर चालक फरार

न्यूज11  भारत

बुंडू/डेस्क: बुंडू थाना क्षेत्र के डामारी मोड़ के समीप हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार युवक बाइक से जा रहा था, तभी उसकी बाइक एक टेंपो से टकरा गई. टक्कर के बाद वह सड़क के दूसरी ओर जा गिरा. उसी दौरान पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रेलर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जबकि टेंपो वहीं मौजूद रहा. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई.

समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी. पुलिस फरार ट्रेलर और उसके चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है.

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से डामारी मोड़ पर सुरक्षा इंतजाम सख्त करने और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है.

यह भी पढ़ें: रांची में पुलिस और अधिवक्ताओं के बीच बढ़ा तनाव, पुलिसकर्मी तीन दिनों तक लगाएंगे काला बिल्ला

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित