राहुल कुमार/न्यूज11 भारत
लातेहार/डेस्क: जिले के चंदवा में शिव टोली के समीप सड़क पर कल बने ऊंचे ठोकर के कारण एक टेंपो अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी. हादसे में टेंपो चालक की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि ऑटो में सवार करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, चंदवा ले जाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है.
स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क पर कल बने इस ठोकर के पास चेतावनी का कोई स्पष्ट संकेतक नहीं लगाया गया है, जिससे वाहन चालकों को समय रहते इसकी जानकारी नहीं मिल पा रही है. बताया जा रहा है कि आज सुबह से इसी स्थान के आसपास तीन सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं. एक बाइक दुर्घटना में भी दो लोगों के घायल होने की सूचना है.
इसे भी पढ़ें: रांची में तेज रफ्तार गाड़ी चलाने वाले सावधान! अब SVD कैमरे से कटेगा ऑटोमैटिक चालान