उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज11 भारत
राजगंज/डेस्क: राजगंज थाना क्षेत्र के मैराकुल्ही स्थित ओवरब्रिज पर बुधवार शाम हुए भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. दिल्ली-कोलकाता सिक्स लेन पर बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई.
हादसे के बाद बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत होने की सूचना है.
घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही राजगंज पुलिस और एनएचएआई की एंबुलेंस घटनास्थल पर पहुंची. पुलिस की मौजूदगी में दोनों युवकों को एंबुलेंस के माध्यम से धनबाद अस्पताल भेजा गया. घटना के संबंध में पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है.