JT20 टूर्नामेंट

JT20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला देखने के लिए उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़, JSCA में भगदड़... कई घायल

नाराज कुछ लोगों ने वेस्ट गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया

By : Ark Sahuliyar
JT20 टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला देखने के लिए उमड़ी दर्शकों की भारी भीड़, JSCA में भगदड़... कई घायल

न्यूज़11 भारत 
रांची/डेस्क:
रांची स्थित JSCA क्रिकेट स्टेडियम में JT20 टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले को देखने के लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. मैच शुरू होने से पहले स्टेडियम के वेस्ट गेट पर अचानक अफरा-तफरी मच गई, जिसके बाद भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई. इस दौरान कई लोग घायल हो गए. वहीं, भीड़ के दबाव और अव्यवस्था से नाराज कुछ लोगों ने वेस्ट गेट को क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना में घायल लोगों को इलाज के लिए राज हॉस्पिटल भेजा गया है. मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम स्थिति को नियंत्रित करने में जुटी हुई है. 

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने सभी घायलों के समुचित और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है. इस बीच घायलों के परिजनों ने आरोप लगाया है कि स्टेडियम का गेट टूटने के बाद अफरा-तफरी मची, जिसमें कई लोग घायल हो गए. परिजनों का कहना है कि घायलों को राज हॉस्पिटल भेजा जा रहा है, लेकिन अस्पताल में इलाज से पहले पैसे जमा करने को कहा जा रहा है, जिससे लोगों में नाराजगी है. परिजन JSCA प्रबंधन और राज्य सरकार से सहायता की मांग कर रहे हैं. फिलहाल स्टेडियम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है.

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी कल 262 अभ्यर्थियों को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.