न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड विधानसभा की कार्रवाई दो बार स्थगित होने के बाद 2 बजे फिर से शुरू हुई. सदन की कार्रवाई शुरू होते ही एक बार फिर विपक्ष का हंगामा शुरू हो गया. हंगामा कर रहे विपक्ष के साथ सत्ता पक्ष भी वेल में आ गया. वेल में आकर पक्ष-विपक्ष की जोरदार नारेबाजी शुरू हो गई.
हंगामे के बीच झारखंड राजकोषीय उत्तरदायित्व बजट संशोधन विधेयक सदन में पेश कर दिया गया. वित मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने विधेयक पेश किया. हंगामे के बीच झारखंड राजकोषीय उत्तरदायित्व बजट संशोधन विधेयक सदन से परित हो गये.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन आज सदन पहुंचे हैं. उन्होंने सदन को सम्बोधित कर रहे हैं. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कुछ विषयों पर बोल रहे हैं. उन्होंने विपक्ष को साफ संदेश दिया कि मै विपक्ष के साथियों को कुछ बताना चाहता हूं. इनकी आशाएं को पूरा करने में कई जन्म लेना पड़ेगा.
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जेपीएससी परीक्षाओं में अनियमितता और छात्र आन्दोलन पर पर कहा कि परीक्षा की जांच हो रही है. सारी चीजें मकड़जाल की तरह इन्होंने बुना है. यूपी से षड्यंत्र हुआ, टीडीपीएल यूपी से है, सरकार ने छात्रों के लिए कई निर्णय लिये हैं. सरकार की मंशा स्पष्ट है. भैंस के आगे बीन बजाने से फायदा नहीं. कल जो हुआ सबने देखा. समिति दायरे तक कल कुछ लोग आए.
यह भी पढ़ें: छात्रों की सुरक्षित एवं सकुशल वापसी के लिए जिला प्रशासन ने की परिवहन व्यवस्था, बस और मोबाइल नंबर भी जारी