आईआईएम रांची को स्पेन के वैश्विक सम्मेलन में एम्बा एक्रेडिटेशन का प्रमाण पत्र, वैश्विक बिजनेस स्कूलों के प्रतिष्ठित समूह

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
आईआईएम रांची को स्पेन के वैश्विक सम्मेलन में एम्बा एक्रेडिटेशन का प्रमाण पत्र, वैश्विक बिजनेस स्कूलों के प्रतिष्ठित समूह

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: आईआईएम रांची को मैड्रिडए स्पेन में आयोजित एएमबीए एवं बीजीए ग्लोबल डीन्स एंड डायरेक्टर्स कॉन्फ्रेंस 2026 के दौरान प्रतिष्ठित एसोसिएशन ऑफ एमबीए (एएमबीए -एम्बाद्) एक्रेडिटेशन का प्रमाण पत्र प्राप्त हुआ. प्रबंधन शिक्षा में वैश्विक स्तर पर स्वीकृत मानकों को पूरा करने में संस्थान की यह बड़ी उपलब्धि है. कांफ्रेंस के दौरान एएमबीए एवं बीजीए के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एंड्रयू मेन विल्सन ने संस्थान के प्रोण् रवीश कृष्णनकुट्टीए अध्यक्ष.आईपीएम और सह.अध्यक्ष एएमबीए एक्रेडिटेशन को औपचारिक रूप से प्रमाण पत्र सौंपा. 

इस उपलब्धि के साथ आईआईएम रांची एम्बा की ओर से मान्यता प्राप्त वैश्विक बिजनेस स्कूलों के प्रतिष्ठित समूह में शामिल हो गया है, जिससे अब आईआईएम रांची की गिनती दुनिया भर के शीर्ष बिजनेस स्कूलों में की जाएगी. यह मान्यता संस्थान की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्थिति को और भी मजबूत बनायेगा और प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में इसकी बढ़ती भूमिका को प्रदर्शित करने का काम करेगा. संस्थान को एम्बा एक्रेडिटेशन उसके कठोर अंतरराष्ट्रीय समीक्षा प्रक्रिया एवं मानकों को पूरा करने के बाद पुरस्कृत किया गया है. एम्बा की मान्यता संस्थान कि शैक्षणिक गुणवत्ताए पाठ्यक्रम प्रणालीए शिक्षाशास्त्रए छात्रों में सीखने और उनके अनुभवए उद्योग जगत की प्रासंगिकता और नेतृत्व विकास में उत्कृष्टता को विशेष रूप से ध्यान में रखते हुए सौंपी गयी है.

आईआईएम रांची अपने संस्थागत मूल्यों- विनम्रता, ईमानदारी और कठिन परिश्रम के निहित संचालित है, जो भविष्य-उन्मुख शिक्षा, प्रभावशाली अनुसंधान और जिम्मेदार नेतृत्व को बढ़ावा देने का काम कर रहा है. एम्बा कि मान्यता छात्रों, संस्थान के विभिन्न विभागों और पूर्व छात्रों को 75 से अधिक देशों में फैले एएमबीए के वैश्विक पेशेवर नेटवर्क तक अपनी पहुंच बनाने में सहयोग करेगी, जिससे अंतरराष्ट्रीय सहयोग, सीखने और करियर के विकास जैसे अवसरों को बढ़ावा मिलेगा.

एएमबीए की मान्यता - स्नातकोत्तर प्रबंधन शिक्षा के लिए दुनिया की सबसे सम्मानित मान्यताओं में से एक माना जाता है. लंदन में 1967 में स्थापित की गयी इस मान्यता प्रक्रिया को, बी.स्कूलों के लिए शीर्ष वैश्विक मान्यताओं (ट्रिपल क्राउन का हिस्सा) में से एक के रूप में स्वीकार किया गया है.
 
एम्बा की मान्यता आईआईएम रांची की हालिया वैश्विक उपलब्धियों पर आधारित है. हाल ही में, आईआईएम रांची ने वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त पहली बार क्यूएस एग्जीक्यूटिव एमबीए रैंकिंग 2026 में अपनी जगह बनायी है. इससे पहले, संस्थान के मजबूत अंतरराष्ट्रीय प्रभाव और अकादमिक प्रतिष्ठा को ध्यान में रखते हुए एड्युनिवर्सल बेस्ट बिजनेस स्कूल रैंकिंग 2025 में प्रतिष्ठित 4 पाम्स ऑफ एक्सीलेंस का भी सम्मान मिल चुका है. यह संस्थान की वैश्विक उपस्थिति, मजबूत अकादमिक उत्कृष्टता और अंतरराष्ट्रीयकरण की दिशा में अपनी नियमित यात्रा को दर्शाता है.

यह भी पढ़ें:  रामगढ़: रेलवे ट्रैक सेंसर चोरी कांड का बड़ा खुलासा: तालाब से बरामद हुई लाखों की रेल संपत्ति, मुख्य आरोपी अब भी फरार

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित