Jharkhand Weather: ला नीना का असर! झारखंड में इस बार ठंड तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, दिवाली से पहले ही निकले स्वेटर

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: ला नीना का असर! झारखंड में इस बार ठंड तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड, दिवाली से पहले ही निकले स्वेटर

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में इस बार सर्दी कुछ खास रंग दिखाने वाली हैं. अक्टूबर के दूसरे हफ्ते से ही सुबह और शाम में ठंडक बढ़ने लगी हैं. रांची, बोकारो और गिरिडीह जैसे जिलों में लोग अब हल्के स्वेटर और जैकेट निकाल चुके हैं. मौसम विभाग की मानें तो इस बार ला नीना के असर से राज्य में सामान्य से अधिक ठंड पड़ने की संभावना हैं. 

तापमान में 2 डिग्री की गिरावट
पिछले 24 घंटों में झारखंड के अधिकतम तापमान में औसतन 2 डिग्री सेल्सियस की कमी दर्ज की गई हैं. लातेहार में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि रांची, खूंटी और धनबाद में रात का तापमान 18 डिग्री के आसपास बना हुआ हैं. मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नवंबर के पहले सप्ताह से ठंड की शुरुआत और दूसरे सप्ताह से इसका असर कांपने लायक होगा.

धनतेरस पर मौसम रहेगा सुहावना
मौसम विभाग के अनुसार, आज धनतेरस के दिन मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. बारिश या घने बादलों की कोई संभावना नहीं हैं. लोग आराम से बाजारों में खरीदारी कर सकेंगे. हालांकि शाम के वक्त गुलाबी ठंड महसूस होगी, इसलिए मौसम के बदलते मिजाज को नजरअंदाज न करने की सलाह दी गई हैं.

दिवाली पर हो सकती है हल्की बारिश
मौसम विभाग ने दीपावली यानी 20 अक्टूबर के दिन राज्य के दक्षिणी जिलों पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसांवा में हल्की बारिश की संभावना जताई हैं. इन इलाकों में गरज के साथ बादल छा सकते हैं. बाकी जिलों में आसमान हल्का बादलों से घिरा रहेगा, लेकिन मौसम शुष्क बना रहेगा.

छठ के बाद जमकर पड़ेगी ठंड
मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि छठ पर्व के बाद झारखंड में ठंड अपना पूरा असर दिखाएगी. उत्तर से आने वाली ठंडी हवाओं के कारण सुबह-शाम को कोहरा छाने लगेगा और तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी.

यह भी पढ़े: बिरसा चौक स्थित कपड़े की दुकान में आग लगने से अफरा-तफरी, आग बुझाने के प्रयास जारी
 
संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य