जेएसएलपीएस बैठक

चान्हो में जेएसएलपीएस की महत्वपूर्ण बैठक, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर दिया जोर

जेएसएलपीएस की ग्रामीण परिवारों, महिला आजीविका में महत्वपूर्ण भूमिका को सराहा

By : News11 Bharat , Pramod Kumar
चान्हो में जेएसएलपीएस की महत्वपूर्ण बैठक, पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने महिलाओं के आर्थिक सशक्तीकरण पर दिया जोर

न्यूज11  भारत

चान्हो/डेस्क: आज चान्हो प्रखंड के चान्हो किसान भवन में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई. बैठक में मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री श्री बंधु तिर्की ने भाग लिया.

बैठक को संबोधित करते हुए बंधु तिर्की ने कहा कि जेएसएलपीएस ग्रामीण परिवारों, विशेषकर महिलाओं को स्वरोजगार और आजीविका के अवसरों से जोड़कर आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है. इससे न केवल परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो रही है, बल्कि प्रदेश के आर्थिक तंत्र को भी सुदृढ़ करने में मदद मिल रही है.

उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया.

इस अवसर पर प्रखंड कांग्रेस कमिटी चान्हो के अध्यक्ष मो. इस्तेयाक, मुखिया शिव उरांव, इरशाद खान, सुजीत साही, हफीजुल अंसारी, रमेश उरांव, रंजिता खलखो, बीपीओ जया कुमारी, बीपीए बसंती मुंडा, बीपीएम, सीसी दीदियों सहित जेएसएलपीएस के कर्मी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

बैठक में ग्रामीण आजीविका को मजबूत करने, स्वयं सहायता समूहों को प्रोत्साहित करने तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई.

यह भी पढ़ें: छात्रों की मांग पर सरकार का फैसला स्वागत योग्य, अब पारदर्शी जांच व नई भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित हो - आशुतोष कुमार तिवारी

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य