पुलिस कार्रवाई

गढ़वा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध पिस्टल और 3 जिन्दा कारतूसों के साथ किया गिरफ्तार

गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर ओवरब्रिज के पास क्रेटा गाड़ी में सवार युवक किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में था

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
गढ़वा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध पिस्टल और 3 जिन्दा कारतूसों के साथ किया गिरफ्तार

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क: गढ़वा में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, गढ़वा थाना क्षेत्र के हूर ओवरब्रिज के पास एक क्रेटा गाड़ी में सवार युवक किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में था. सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर कार्रवाई की. पुलिस को देखते ही एक आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया, जबकि चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया. तलाशी के दौरान वाहन की डिक्की से एक देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए. मामले को लेकर गढ़वा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलु लोहार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरी जानकारी दी. 

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई

दरअसल, मंगलवार की शाम गढ़वा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि हूर ओवरब्रिज के पास सफेद रंग की क्रेटा गाड़ी नंबर JH 01FB 5927 में शाहिद हुसैन नाम का व्यक्ति अपने एक साथी के साथ अवैध हथियार लेकर मौजूद है. सूचना थी कि दोनों किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं. सूचना के सत्यापन और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी आशुतोष शेखर के निर्देश पर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी के नेतृत्व में छापेमारी टीम का गठन किया गया.

पुलिस ने संदिग्ध संदिग्ध क्रेटा कार की घेराबंदी की

पुलिस टीम ने तत्काल ओवरब्रिज के पास पहुंचकर संदिग्ध क्रेटा की घेराबंदी की. पुलिस को देखते ही गाड़ी में सवार एक व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया, जबकि चालक को पुलिस ने पकड़ लिया. तलाशी के दौरान गिरफ्तार आरोपी के पास से दो मोबाइल फोन मिले. वहीं, गाड़ी की डिक्की से एक अवैध देसी पिस्टल और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है. वंही गढ़वा सदर थाने की पुलिस ने एक आदतन चोर को गिरफ्तार की है जो जिला मुख्यालय मे छोटी मोटी चोरी की घटना को अंजाम दिया करता है वह हाल मे ही जेल से छूट कर गढ़वा सदर अस्पताल मे फिर से ताम्बा की पाइप का चोरी किया था.

यह भी पढ़ें: देवरी थाना क्षेत्र के देवरी गांव निवासी सह मुखिया पुत्र ने संदेहास्पद स्थिति में फांसी लगाकर की आत्महत्या

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.