भरत मंडल न्यूज 11 भारत
गांडेय डेस्क गांडेय प्रखंड के बडकीटांड पंचायत के विभिन्न गांवों के महिला-पुरुषों ने पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि परवेज आलम पर मनमानी और अनियमितता का आरोप लगाते हुए गिरिडीह उपायुक्त को आवेदन सौंपा है. सोमवार को ग्रामीण प्रखंड परिसर पहुंचकर आवेदन की प्रतिलिपि गांडेय बीडीओ निशात अंजुम को भी दी.
आवेदन में ग्रामीणों ने कहा कि पंचायत में सभी कार्य मुखिया प्रतिनिधि के इशारों पर होते हैं और योजनाओं की जानकारी पंचायत समिति व आम ग्रामीणों को नहीं दी जाती. अंबुआ आवास और प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता बरतने का भी आरोप लगाया गया है. साथ ही नए पीएम आवास सर्वे की सूचना भी पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों को नहीं देने की बात कही गई है.
ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि कार्य जाति के आधार पर किए जा रहे हैं, जिससे कई जरूरतमंद लोग योजनाओं से वंचित रह जा रहे हैं. आवेदन में पंचायत समिति सदस्य चमेली देवी, उप मुखिया मेहबूब आलम समेत लगभग 40 ग्रामीणों के हस्ताक्षर अंकित हैं.
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है..
यह भी पढ़ें: गुमला: टांगीनाथ धाम में आदिम जनजाति समुदाय का वन भोज सह मिलन समारोह संपन्न