नगर निगम में जनता की समस्या नहीं, चैंबर की सजावट बन गई है इमरजेंसी

By : Vaibhaw Vikram
नगर निगम में जनता की समस्या नहीं, चैंबर की सजावट बन गई है इमरजेंसी

न्यूज11 भारत
पलामू/डेस्क:
JMM नेता सन्नी शुक्ला ने मेयर और डिप्टी मेयर चैंबर के लिए निकाले गए 10 लाख रुपये के टेंडर पर सवाल उठाया, प्रधानमंत्री आवास के लिए गरीब जनता 2 लाख रुपये पाने को निगम के दफ्तरों के चक्कर काटती है, लेकिन मेयर और डिप्टी मेयर के सिर्फ दो चैंबरों पर 10 लाख रुपये उड़ाना आखिर कहां का न्याय है? झामुमो नेता सन्नी शुक्ला ने मेयर और डिप्टी मेयर चैंबर के लिए निकाले गए 10 लाख रुपये के टेंडर पर सवाल उठाते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों को ऐसे फैसले लेने से पहले शहर की वास्तविक समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए. आज शहर पानी के संकट से जूझ रहा है, सड़कों पर गड्ढे भरे पड़े हैं, बुनियादी सुविधाएं बदहाल हैं, लेकिन जनता के टैक्स के पैसों से अपने आराम पर लाखों रुपये खर्च करना बेहद हास्यास्पद है.

जब पूरे आवास का फर्नीचर 2 लाख रुपये में तैयार हो सकता है और प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीबों को सिर्फ 2 लाख रुपये मिलते हैं, तो आखिर एक कमरे में ऐसा क्या लगाया जाएगा कि 5 लाख रुपये खर्च करने पड़ रहे हैं? नगर निगम के जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को इसका जवाब जनता को देना होगा. जनता टैक्स विकास के लिए देती है, किसी के आलीशान आरामगाह के लिए नहीं. प्रधानमंत्री फिजूलखर्ची रोकने के लिए बोल रहे हैं और यहां भाजपा के जनप्रतिनिधि द्वारा पैसा पानी की तरह बहाया जा रहा है. 

नगर निगम के सभी पैंतीस माननीय पार्षदों से विनम्र आग्रह है कि वे जनता की आवाज़ बनें और जनता के टैक्स के पैसों को फिजूलखर्ची में बर्बाद करने जैसे प्रस्तावों पर बोर्ड में अपनी सहमति न दें. जनता ने आपको अपने वार्ड की सड़क, पानी, सफाई और अन्य मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए चुना है, न कि सत्ता के कमरों की सजावट पर मुहर लगाने के लिए. आज आवश्यकता है कि जनता की प्राथमिकताओं को आवाज़ दी जाए, क्योंकि कई बार खामोशी भी सहमति मानी जाती है.

यह भी पढ़ें: बरवाडीह में 115 करोड़ की लागत से बनेगी 25 किलोमीटर सड़क, 40 वर्षों पुराना सपना होगा साकार

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य