गावां में रन फ़ॉर यूनिटी के लिए बीडीओ समेत कई अधिकारियों ने लगाई दौड़

By : News11 Bharat
गावां में रन फ़ॉर यूनिटी के लिए बीडीओ समेत कई अधिकारियों ने लगाई दौड़

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत

गावां/डेस्क: सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर शुक्रवार को गावां प्रखंड मुख्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया. यह दौड़ प्रखंड मुख्यालय से आरंभ होकर गावां बाजार में संपन्न हुई.
इस अवसर पर बीडीओ महेंद्र रविदास, प्रखण्ड कर्मी व आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया. प्रतिभागियों ने एकता और अखंडता की शपथ ली. बीडीओ ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि हम भले ही अलग-अलग प्रांतों से आते हैं, हमारी भाषा अलग-अलग है और हम विचार अलग रखते हैं, लेकिन जब राष्ट्र की बात होती है, तो हम सब अखंड हैं एक हैं. सरदार वल्लभभाई पटेल ने जिस दूर दृष्टि से देश को एक सूत्र में पिरोया, वह हम सबके लिए प्रेरणा का स्रोत है. हमें उनके आदर्शों को अपनाना चाहिए और एकता व अखंडता को बनाए रखना चाहिए. इसी भावना को सशक्त करने के लिए रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है, ताकि हम सभी एकजुट होकर देश की प्रगति में अपना-अपना योगदान दें. कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं, नागरिकों और अधिकारियों ने जोश और उत्साह के साथ दौड़ लगाई. पूरे मार्ग पर एक भारत, श्रेष्ठ भारत और हम सब एक हैं जैसे नारों से माहौल देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया.मौके पर प्रभारी एमओ प्रदीप राम, बीपीओ विनय कुमार, अनिल कुमार, आलोक प्रियदर्शी, सुबोध कुमार, राजकुमार राम, बिनोद यादव, कार्तिक विश्वकर्मा, बलदेव दास समेत कई लोग उपस्थित थे

यह भी पढ़ें: बेरमो: वर्तमान का एकीकृत भारत सरदार वल्लभभाई पटेल की देन - डॉ जीएन खान

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य