महगामा में पेयजल संकट को देखते हुए मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने जारी किया टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 

By : Ark Sahuliyar
महगामा में पेयजल संकट को देखते हुए मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने जारी किया टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 

न्यूज़11 भारत
महागामा/डेस्क:
बढ़ती गर्मी और जल संकट की समस्या को गंभीरता से लेते हुए ग्रामीण विकास, ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडेय सिंह के कार्यालय द्वारा एक आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है. इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में खराब पड़े हैंडपंपों एवं पेयजल से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है. मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जल आपूर्ति से जुड़ी किसी भी शिकायत पर तत्काल कार्रवाई की जाए और किसी भी नागरिक को परेशानी का सामना न करना पड़े. इसी क्रम में 8969392999 नंबर जारी किया गया है, जिस पर नागरिक कॉल या व्हाट्सऐप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं.

कार्यालय द्वारा आश्वस्त किया गया है कि सूचना प्राप्त होते ही संबंधित टीम तुरंत मौके पर पहुँचेगी और हैंडपंप की मरम्मत अथवा अन्य आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा. यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है, ताकि गर्मी के इस कठिन समय में लोगों को राहत मिल सके. मंत्री ने कहा कि “हर बूंद की कीमत है और जनता की हर समस्या का समाधान हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है. किसी भी व्यक्ति को पानी जैसी बुनियादी जरूरत के लिए संघर्ष नहीं करना पड़े, यह सुनिश्चित करना सरकार का कर्तव्य है.” इस पहल से महागामा सहित आसपास के क्षेत्रों में जल संकट से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें- भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल संतोष गंगवार से की शिष्टाचार भेंट 

संबंधित सामग्री

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए