ट्रक की चपेट

ट्रक की चपेट में आये घायल व्यक्ति की मौत, शव सड़क पर रख कर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

दो घंटे तक दुमका-हंसडीहा मुख्य मार्ग रहा बाधित, थाना प्रभारी से वार्ता के बाद समाप्त हुआ जाम

By : Ark Sahuliyar
ट्रक की चपेट में आये घायल व्यक्ति की मौत, शव सड़क पर रख कर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

धनंजय कुमार सिंह/न्यूज़11 भारत 
जामा/डेस्क:
दुमका-हंसडीहा मुख्य मार्ग पर स्थित भतुडीया गांव के समीप शुक्रवार की शाम को अनियंत्रित ट्रक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हुए करीब 45 वर्षीय आनंद चालक की शनिवार सुबह फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचते ही आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने मुआवजे और कार्रवाई की मांग को लेकर शव को मुख्य मार्ग पर रखकर यातायात ठप कर दिया. करीब दो घंटे तक चले इस गतिरोध के कारण मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी. घटना शुक्रवार की है, जब भतुरिया निवासी आनंद चालक नोनीहाट बाजार से पैदल घर लौट रहे थे, तभी दुमका की ओर जा रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें कुचल दिया था. हादसे के बाद चालक ट्रक को घटनास्थल पर छोड़ कर मौके से फरार हो गया था. वहीं शनिवार को हुए सड़क जाम की सूचना पर पहुंचे रामगढ़ थाना पुलिस अवर निरीक्षक बृज कुमार राय के समझाने पर ग्रामीण नहीं माने और उच्चाधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे. बाद में रामगढ़ थाना प्रभारी मनीष कुमार और हंसडीहा थाना प्रभारी अजीत कुमार यादव ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को सरकारी प्रावधानों के तहत उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया, जिसके बाद जाम हटाया गया और यातायात बहाल हुआ. मृतक अपने पीछे पत्नी गायत्री देवी, पुत्र अनुराग और पुत्री कोमल को छोड़ गए हैं. वे परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे.

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.