निरीक्षण

आरक्षी महानिरीक्षक बोकारो ने एसडीपीओ कार्यालय सिंदरी का निरीक्षण किया

आई जी बोकारो को एसडीपीओ कार्यालय में गार्ड आफ आनर दिया गया

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
आरक्षी महानिरीक्षक बोकारो ने एसडीपीओ कार्यालय सिंदरी का निरीक्षण किया

न्यूज11  भारत

सिंदरी/डेस्क: आरक्षी महानिरीक्षक बोकारो शैलेंद्र कुमार सिंहा ने आज एसडीपीओ कार्यालय सिंदरी का निरीक्षण किया. निरीक्षण के निमित्त सिंदरी पहुंचे आई जी बोकारो को एसडीपीओ कार्यालय में गार्ड आफ आनर दिया गया .

निरीक्षण के बाद उन्होने बताया कि यह एक रुटिन कार्यक्रम है . इस दौरान उन्होने थाना प्रभारियों को कानून व्यवस्था .लंबित मामलों के निष्पादन .पूजा की तैयारियों को लेकर  महत्वपूर्ण सुझाव दिये .

प्रिंस खान के संबंध में पूछे जाने पर उन्होने बताया कि सभी बातों को मिडिया से शेयर नही किया जा सकता है .परंतु पुलिस प्रिस खान पर नकेल डालने के लिए आवशायक कारवाई कर रही है .

इस दौरान एस एस पी धनबाद प्रभात कुमार सिंह .सिटी एस पी ऋत्विक श्रीवास्तव .डी एस पी सिंदरी प्रकाश चंद्र महतो . थाना प्रभारी सह निरीक्षक सिंदरी राजेश कुमार. झरिया थाना प्रभारी सह निरीक्षक शशि रंजन कुमार . जोडापोखर थाना प्रभारी सह निरीक्षक उदय कूमार गुप्ता .बलियापुर थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार .गौशाला थाना प्रभारी शंभूनाथ सिंह सहित सिंदरी अनुमंडल के सभी पुलिस अधिकारी मौजूद थे

यह भी पढ़ें: लातेहार की केड पंचायत में एक दिवसीय लर्निंग लाइसेंस शिविर, 254 लोगों को मिला लाभ

संबंधित सामग्री

पलामू में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत, कमरे में हुई घटना.. जांच में जुटी पुलिस 

पलामू में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की गोली लगने से मौत, कमरे में हुई घटना.. जांच में जुटी पुलिस 

पलामू जिले के नावा बाजार थाना क्षेत्र के तुकबेरा गांव में एक कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में अमरजीत चौहान उर्फ छोटू नामक युवक की गोली लगने से मौत हो गई.

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में जुटे पंप ऑपरेटर-रखरखाव कर्मी, मांगों को लेकर किया प्रदर्शन

पटना में नल जल अनुरक्षकों (पंप ऑपरेटर और रखरखाव कर्मियों) ने प्रदर्शन किया।

गढ़वा में गोलीबारी से दहशत, दूध पहुंचाने निकले व्यक्ति पर फायरिंग, अस्पताल में चल रहा इलाज.. जांच में जुटी पुलिस 

गढ़वा में गोलीबारी से दहशत, दूध पहुंचाने निकले व्यक्ति पर फायरिंग, अस्पताल में चल रहा इलाज.. जांच में जुटी पुलिस 

गढ़वा थाना क्षेत्र के गुर्दी गांव में एक व्यक्ति को गोली मारकर घायल कर दिया गया. घायल की पहचान गुर्दी गांव निवासी शेख कुदुस अंसारी के रूप में हुई है.