अवैध बालू का काला खेल

रात के अंधेरे में खुलेआम बालू का खेल! सरायकेला और जमशेदपुर जिलों से हर रोज बंगाल जा रहा बालू, प्रशासन 'नींद में'!

उपायुक्त ने माइनिंग टास्क फोर्स को स्पष्ट निर्देश दिया था कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध बालू खनन और परिवहन नहीं होने दिया जाए

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
रात के अंधेरे में खुलेआम बालू का खेल! सरायकेला और जमशेदपुर जिलों से हर रोज बंगाल जा रहा बालू, प्रशासन 'नींद में'!

न्यूज11  भारत

सरायकेला/जमशेदपुर/डेस्क: सरायकेला और जमशेदपुर जिलों में अवैध बालू का काला खेल धड़ल्ले से जारी है. सरायकेला से जमशेदपुर और बहरागोड़ा से प्रतिदिन रात के अंधेरे में खुलेआम बालू का खेल चल रहा है. मगर लगता है पुलिस और प्रशासन सोए हुए हैं. सूत्रों की मानें तो स्थानीय विधायक की मिलीभगत से बहरागोड़ा में यह काला खेल चल रहा है. वही सरायकेला जिला के तिरुलडीह में अवैध बालू खनन और परिवहन का खेल धड़ल्ले से जारी है. सूत्र बता रहे हैं कि राजधानी रांची के बड़े नेताओं के रिश्तेदार का इस खेल में हाथ है.

सरायकेला उपायुक्त ने जिला स्तरीय बैठक में माइनिंग टास्क फोर्स को स्पष्ट निर्देश दिया था कि जिले में किसी भी प्रकार का अवैध बालू खनन और परिवहन नहीं होने दिया जाए. इसके बाद नवपदस्थापित थाना प्रभारी ने कार्रवाई करते हुए डाटम से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त किया था, जिससे बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया था.

अब मामला शांत होते ही अवैध कारोबार की सुगबुगाहट फिर तेज हो गई है. स्वर्णरेखा नदी के तिरुलडीह घाट पर हाइवा, जेसीबी और ट्रैक्टरों के चक्कों के निशान साफ नजर आ रहे हैं, जिससे प्रतीत होता है कि रात के अंधेरे में बालू का खेल जारी है.

यह भी पढ़ें: चतरा में मौत का हाइवा: भागने के चक्कर में दो जगहों पर बरपाया कहर, 1 की मौत; 50 लाख मुआवजे की मांग पर सड़क जाम

संबंधित सामग्री

खटिया बनी एंबुलेंस, गर्भवती को 1 किमी ढोकर ले गए अस्पताल; बीडीओ ने माना हालात सच में खराब

खटिया बनी एंबुलेंस, गर्भवती को 1 किमी ढोकर ले गए अस्पताल; बीडीओ ने माना हालात सच में खराब

चतरा में विकास के दावों की खुली पोल: न पुल, न सड़क, अधिकारी बहा रहे 'विकास की गंगा'

बिहार के इस जिले में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन,  122 करोड़ की इस बाईपास सड़क का सीएम करेंगे उद्घाटन

बिहार के इस जिले में अब सरपट दौड़ेंगे वाहन, 122 करोड़ की इस बाईपास सड़क का सीएम करेंगे उद्घाटन

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी आज रोहतास दौरे पर रहेंगे। सासाराम में वह रिंग रोड पुल का उद्घाटन करेंगे।

OBR आरक्षण की मांग पर भरनो में केंद्रीय पिछड़ी जाति संघर्ष समिति भरनो ने NH 43 रांची-गुमला मुख्य मार्ग को किया जाम

OBR आरक्षण की मांग पर भरनो में केंद्रीय पिछड़ी जाति संघर्ष समिति भरनो ने NH 43 रांची-गुमला मुख्य मार्ग को किया जाम

ओबीसी को नौकरी में आरक्षण, राजनीतिक भागीदारी, पेसा कानून में अधिकार और जनगणना में ओबीसी कॉलम सहित कई मांगें

पटना देर रात चली गोली, महिला सिपाही के पति की मौत; कमरे से सर्विस रिवॉल्वर बरामद

पटना देर रात चली गोली, महिला सिपाही के पति की मौत; कमरे से सर्विस रिवॉल्वर बरामद

बिक्रम बाजार में सोमवार देर रात अचानक गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई।

जनगणना में ओबीसी कॉलम और आरक्षण की मांग को लेकर गुमला के बसिया में सड़क जाम, आवागमन ठप

जनगणना में ओबीसी कॉलम और आरक्षण की मांग को लेकर गुमला के बसिया में सड़क जाम, आवागमन ठप

सैकड़ों आंदोलनकारियों ने रांची-सिमडेगा मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया, जिससे वाहनों का परिचालन और सामान्य आवागमन ठप हो गया