प्रेम कुमार सिंह/न्यूज11 भारत
भरनो/डेस्क: भरनो में केंद्रीय पिछड़ी जाति संघर्ष समिति प्रखंड भरनो की आह्वाहन पर भरनो में अभी दुकानें बंद हैं,और एनएच 43 रांची गुमला मुख्य मार्ग पर बैठक सड़क को पूर्ण रूप से जाम कर दिया गया है. जिसमें सैकड़ों ओबीसी महिला-पुरुष शामिल हुए.मौके पर संयोजक किशोर साहू ने कहा कि ओबीसी को नौकरी में आरक्षण,राजनीतिक भागीदारी, पेसा कानून में अधिकार और जनगणना में ओबीसी कॉलम सहित कई अधिकारों से वंचित किया जा रहा है. इसका विरोध मे आज भरनो बंद और एनएच पर चक्का जाम किया गया है. इस आंदोलन को सफल बनाने का संकल्प के साथ महिलाओं ने भी पूर्ण समर्थन दी है और सड़क पर उतरी हैं.इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में ओबीसी समाज के महिला पुरुष शामिल थे.
यह भी पढ़ें: जनगणना में ओबीसी कॉलम और आरक्षण की मांग को लेकर गुमला के बसिया में सड़क जाम, आवागमन ठप