जयराम महतो

थाना प्रभारी से बदसलूकी मामले में बढ़ीं जयराम महतो की मुश्किलें, 5 दिनों में गिरफ्तारी की मांग

एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन से मामले में कानूनी प्रक्रिया तेज करते हुए जयराम महतो समेत अन्य आरोपियों की पांच दिनों के भीतर गिरफ्तारी की मांग की है. 

By : Dipali Kumari
थाना प्रभारी से बदसलूकी मामले में बढ़ीं जयराम महतो की मुश्किलें, 5 दिनों में गिरफ्तारी की मांग

न्यूज़11 भारत 
धनबाद/डेस्क:
बरवाअड्डा थाना प्रभारी के साथ कथित गाली-गलौज, धमकी और थाना परिसर में तोड़फोड़ के मामले में डुमरी विधायक जयराम महतो की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं. अब झारखंड पुलिस एसोसिएशन की रांची जिला शाखा ने भी विधायक के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मोर्चा खोल दिया है. एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन से मामले में कानूनी प्रक्रिया तेज करते हुए जयराम महतो समेत अन्य आरोपियों की पांच दिनों के भीतर गिरफ्तारी की मांग की है. 

एसोसिएशन के रांची जिला शाखा अध्यक्ष आनंद राज खलखो ने आरोप लगाया कि 21 अगस्त की रात जयराम महतो ने थाना प्रभारी रवि कुमार को व्हाट्सएप कॉल कर कथित रूप से अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल किया और धमकी दी. इसके बाद विधायक के समर्थकों के साथ बरवाअड्डा थाना पहुंचने और वहां अभद्र व्यवहार व कार्यालय में तोड़फोड़ किए जाने का भी आरोप लगाया गया है. मामले में बरवाअड्डा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

इसे भी पढ़ें: हजारीबाग: ट्रैक्टर की ट्रॉली से टकराई वंदे भारत एक्सप्रेस

संबंधित सामग्री

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति रांची को राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए ‘प्रशंसनीय श्रेणी’ का पुरस्कार

सम्मेलन का उद्घाटन 14 सितंबर को हिन्दी दिवस के अवसर पर गृह एवं सहकारिता मंत्री, अमित शाह के द्वारा किया गया.

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

भैंस चराने के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

छतरपुर प्रखंड के अंतर्गत आने वाले दिनादाग गांव में वज्रपात (आकाशीय बिजली) की चपेट में आने से एक 65 वर्षीय व्यक्ति की असमय मौत हो गई.