जमशेदपुर में स्वच्छता के नए सफर की शुरुआत, स्वच्छ शहर जोड़ी के साथ एक ऐतिहासिक कदम

By : Admin
जमशेदपुर में स्वच्छता के नए सफर की शुरुआत, स्वच्छ शहर जोड़ी के साथ एक ऐतिहासिक कदम

प्रभात कुमार/न्यूज़ 11भारत

जमशेदपुर/डेस्क: स्वच्छ भारत मिशन (अर्बन) के अंतर्गत एक ऐतिहासिक पहल के तहत आज जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी (JNAC) और गिरिडीह नगर निगम के बीच स्वच्छ शहर जोड़ी (Swachh Shehar Jodi) कार्यक्रम के अंतर्गत एमओयू (MoU) पर हस्ताक्षर किए गए.यह कार्यक्रम मनोहर लाल खट्टर , माननीय मंत्री आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय भारत सरकार की अध्यक्षता में देश भर के 72 mentor एवं 196 mentee शहर शामिल हुए .

इस साझेदारी के अंतर्गत:

  •  मेंटोर शहर – जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया कमिटी
  •  मेंटी शहर – गिरिडीह नगर निगम

दोनों शहर आपसी सहयोग एवं ज्ञान-साझाकरण के माध्यम से स्वच्छता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के लिए 8 प्रमुख क्षेत्रों में कार्य करेंगे:

  •  दृश्य स्वच्छता
  •  कचरे का पृथक्करण एवं परिवहन
  •  ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण
  •  स्वच्छता सुविधाओं तक पहुंच
  •  उपयोग किए गए जल का प्रबंधन
  •  डीस्लजिंग का मशीनीकरण
  •  स्वच्छता हेतु जनजागरूकता एवं नागरिक प्रतिक्रिया
  •  शिकायत निवारण प्रणाली

इस अवसर पर प्रशांत लायक, उप नगर आयुक्त (DMC), गिरिडीह ने कहा –
“JNAC के अनुभव और मार्गदर्शन से गिरिडीह नगर निगम को एक उत्कृष्ट और स्वच्छ शहर के रूप में विकसित करने में सहायता मिलेगी. यह साझेदारी स्वच्छता प्रबंधन के क्षेत्र में हमारे लिए एक नई दिशा तय करेगी.”

वहीं कृष्ण कुमार, उप नगर आयुक्त (DMC), JNAC जमशेदपुर ने कहा –
“जमशेदपुर लगातार स्वच्छता में नये मानक स्थापित करता आ रहा है. गिरिडीह नगर निगम के साथ यह साझेदारी दोनों शहरों को लाभान्वित करेगी और स्वच्छता के क्षेत्र में अन्य नगर निकायों के लिए भी प्रेरणा बनेगी.”

यह एमओयू न केवल दोनों नगर निकायों के बीच सहयोग की नई राह खोलेगा, बल्कि स्वच्छ भारत मिशन की भावना को आगे बढ़ाते हुए स्वच्छ, स्वस्थ और टिकाऊ शहरों के निर्माण में योगदान देगा.

यह भी पढ़ें: पलामू में दुर्गा पूजा क़ो लेकर जिला प्रशासन ने विसर्जन घाटों और पंडालों का किया औचक निरीक्षण

संबंधित सामग्री

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

विधायक सुरेश कुमार बैठा ने किया ऐलान- अगले साल कारोबार मैदान होगा स्टेडियम

युवा शक्ति क्लब कोराबार के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट सम्पन्न, चिरौंदी बनी विजेता, विधायक ने खिलाड़ियों के बीच बांटा पुरस्कार

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

महिला केबिन मास्टर सतवंती देवी की सतर्कता से टला संभावित रेल हादसा, डीआरएम ने किया सम्मानित

धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य व सराहनीय योगदान के लिए 64 रेलकर्मियों को सम्मानित किया

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

घाघरा: मोरम नहीं, पक्की सड़क चाहिए, हिंडालको के खिलाफ 8वें दिन भी आंदोलन जारी

प्रबंधन-प्रशासन की वार्ता बेनतीजा, ग्रामीणों ने ठुकराया मोरम सड़क का प्रस्ताव

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

कोयला चोरी पर सीआईएसएफ का शिकंजा, डीआईजी ने एनके-पिपरवार व मगध-आम्रपाली का किया दौरा

एमएमडीआर अधिनियम के तहत कार्रवाई की समीक्षा, संवेदनशील व दुर्गम इलाकों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश; 8.280 टन कोयला बरामद

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

प्रकृति, परंपरा और संस्कृति से जुड़ने का पर्व है करम - शिल्पी नेहा तिर्की

इस अवसर पर मंत्री ने विभिन्न खोड़हा दलों के साथ पारंपरिक नृत्य की प्रस्तुति में सहभागी बनकर कलाकारों का उत्साहवर्धन किया