जमशेदपुर मरीन ड्राइव हादसा

जमशेदपुर मरीन ड्राइव हादसा: अज्ञात ट्रक चालक पर FIR दर्ज, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत चार लोगों की हुई थी मौत 

मरीन ड्राइव स्थित दोमुहानी संगम द्वार के पास हुए भीषण सड़क हादसे में चार किशोर-किशोरियों की मौत के मामले में सोनारी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है.

By : Ark Sahuliyar
जमशेदपुर मरीन ड्राइव हादसा: अज्ञात ट्रक चालक पर FIR दर्ज, मंत्री दीपिका पांडे सिंह की बेटी समेत चार लोगों की हुई थी मौत 

न्यूज़11 भारत 
जमशेदपुर/डेस्क:
मरीन ड्राइव स्थित दोमुहानी संगम द्वार के पास हुए भीषण सड़क हादसे में चार किशोर-किशोरियों की मौत के मामले में सोनारी थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने सड़क पर बिना इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर के खराब ट्रक खड़ा छोड़ने के आरोप में ट्रक संख्या JH02T3971 के अज्ञात चालक को आरोपी बनाया है. मृतकों में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की पुत्री तृषा सिंह भी शामिल थीं.

प्राथमिकी गश्ती दल में तैनात सब इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर दर्ज की गई है. पुलिस ने सोनारी थाना कांड संख्या 79/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 106(1) और 285 के तहत मामला दर्ज किया है. मामले की जांच की जिम्मेदारी पुअनि शिवम राज को सौंपी गई है. प्राथमिकी दर्ज होने के बाद पुलिस ने हादसे के बाद से फरार बताए जा रहे ट्रक चालक की तलाश तेज कर दी है.

तेज बारिश और अंधेरे में हुआ हादसा
यह दुर्घटना 23 और 24 सितंबर की दरम्यानी रात हुई थी. बताया गया कि उस समय क्षेत्र में तेज बारिश हो रही थी और सड़क पर अंधेरा था. इसी दौरान तेज गति से जा रही एक स्विफ्ट कार सड़क के बीच खड़े खराब ट्रक से पीछे से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से के नीचे घुस गया. हादसे में कार सवार चारों किशोर-किशोरियों की मौके पर ही मौत हो गई.

ट्रक की पहचान के बाद भी चालक की तलाश
पुलिस के अनुसार, दुर्घटना में शामिल ट्रक की पहचान JH02T3971 के रूप में हुई है. आरोप है कि वाहन खराब होने के बाद उसे सड़क पर इस तरह छोड़ दिया गया था कि दूसरे वाहन चालकों को पर्याप्त दूरी से इसकी जानकारी नहीं मिल सके. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि ट्रक किस परिस्थिति में सड़क पर खड़ा हुआ था और दुर्घटना के बाद चालक मौके से क्यों चला गया.
 
संबंधित सामग्री

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

चार अभी भी फरार हैं, घटना 27 सितंबर, 2026 की बताई जा रही है, कुल सात शिकारियों के शामिल होने की जानकारी आई है सामने

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO, संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे<br/>

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा जिले के खरौन्धी प्रखंड के खरौन्धी पंचायत में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रूपये के फर्जीवाड़ा की मामला सामने आई है

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

3 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और ग्रामीणों के साथ समस्याओं के समाधान पर होगी चर्चा