अपराध

जमशेदपुर पुलिस ने सोनारी थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटना का सफल उद्भेदन, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास, शहर के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
जमशेदपुर पुलिस ने सोनारी थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटना का सफल उद्भेदन, दो शातिर अपराधी गिरफ्तार

प्रभात कुमार/न्यूज11  भारत

जमशेदपुर/डेस्क: जमशेदपुर पुलिस ने सोनारी थाना क्षेत्र में चेन स्नैचिंग की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. दोनों आरोपियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है और इनके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में कई मामले दर्ज हैं.

31 जुलाई 2026 की शाम करीब 4:30 बजे सोनारी एच रोड के पास 58 वर्षीय अर्चना श्रीवास्तव पैदल अपने घर जा रही थीं. इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली और फरार होने लगे. भागने के क्रम में आरोपी असंतुलित होकर एक वाहन से टकरा गए और सड़क पर गिर पड़े. इसके बाद दोनों मोटरसाइकिल छोड़कर पैदल ही मौके से फरार हो गए.घटनास्थल से पुलिस ने बजाज पल्सर 220 मोटरसाइकिल (JH05CN-3650) जब्त की. वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने जब्त बाइक के रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर 6 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे दो आरोपियों—पंकज हरपाल उर्फ हेनरी (24) और रोहित कुमार मुर्मू (29)—को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों आरोपी पहले भी चोरी, लूट, चेन स्नैचिंग, एनडीपीएस और अन्य गंभीर मामलों में कई बार जेल जा चुके हैं. पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें: जान जोखिम में डालकर पढ़ाई करने को मजबूर हैं, भरनो के लोंगा विद्यालय के 228 बच्चे, जर्जर भवन दे रहा हादसे को न्योता

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य