न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने बड़ा फैसला लेते हुए 8 सितंबर से शुरू होने वाले राज्यव्यापी आंदोलन को स्थगित कर दिया है. आन्दोलन को अगले आदेश तक के लिए स्थगित किया गया है. मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन के बाद झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने यह फैसला लिया है. केंद्रीय कार्यकारिणी की विशेष बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया.
पुरानी पुलिस लाइन स्थित केंद्रीय कार्यालय में बैठक हुई. बैठक प्रदेश अध्यक्ष राहुल कुमार मुर्मू के नेतृत्व में आहूत की गई. बता दें कि 9 सूत्री मांगों को लेकर 8 सितंबर से 10 अक्टूबर तक झारखंड पुलिस एसोसिएशन का आंदोलन प्रस्तावित था.
आन्दोलन को झारखंड पुलिस सर्विस एसोसिएशन, मेन्स एसोसिएशन, चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी संघ और सेवानिवृत्त पुलिस एसोसिएशन का समर्थन है.
यह भी पढ़ें: मंत्री सुदिव्य सोनू के आकस्मिक निधन पर भाजपा ने जताया गहरा शोक, राज्य की राजनीति के लिए बतलाया अपूरणीय क्षति