झारखंड पुलिस बड़ी कार्रवाई को तैयार, इंग्लैंड से ड्रग माफिया को पकड़ लाएगी झारखंड

By : Vaibhaw Vikram
झारखंड पुलिस बड़ी कार्रवाई को तैयार, इंग्लैंड से ड्रग माफिया को पकड़ लाएगी झारखंड

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: झारखंड में बीते कई महीनों में तेजी से फैल रहे ड्रग और नशा तस्करों पर अब पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस की टीम लगातार कार्रवाई करती हुई नजर आ रही है. वहीं इसी बीच एक बड़ी खबर निकल के सामने आ रही है कि झारखंड पुलिस अब पंजाब मूल के तस्कर दलजिंदर सिंह  के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करेगी और उसे इंग्लैंड से झारखंड लाएगी. जिसे देखते हुए झारखंड पुलिस ने अपनी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है.

मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई  झारखंड रेल पुलिस के डीजी अनिल पालटा के निर्देश के बाद की जा रही है.  बताया जा रहा है कि दलजिंदर सिंह के पासपोर्ट को भी रद्द करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पुलिस इस कार्रवाई में इंटरपोल की मदद ले रहा है. ताकि समय रहते जल्द से जल्द दलजिंदर सिंह को पकड़ा जा सके.

आपकी जानकारी के लिए बता दें, इस पूरे मामले का खुलासा दो साल पहले 21 नवंबर 2024 में हुआ था. उस समय डाल्टनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे पुलिस फोर्स ने तीन तस्करों को साढ़े सात लाख रुपये मूल्य की अफीम के साथ अपनी हिरासत में लिया था. इन पकड़े गए तस्करों में ज्ञांती देवी, नागेंद्र पासवान और वीरेंद्र साव शामिल थे. ये सभी तस्कर पलामू जिले के रहने वाले हैं. वहीं इनकी गिरफ़्तारी के बाद पूछताछ के दौरान सभी तस्करों में अपना आरोप स्वीकार किया था और बताया था कि वह यह अफीम पंजाब में दलजिंदर सिंह को पहुंचाने जा रहे थे. इस मामले के अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने बाइक से रेलवे स्टेशन तक अफीम पहुंचने वाले रामदेव यादव नाम के व्यक्ति को भी गिरफ्तार कर जेल भेजने का काम किया था.

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री की कुर्सी कब छोड़ेंगे सीएम नीतीश कुमार? खरवास के बाद बिहार में बन सकती है BJP सरकार

संबंधित सामग्री

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

बीसीसीएल और मंगलम के अधिकारी में विश्वकर्मा पूजा कर मांगा खदान की सुरक्षा का आशीर्वाद

अमलाबाद कोलियरी में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

नवंबर के पहले सप्ताह में झारखंड आएंगे Rahul Gandhi, कांग्रेस के दो कार्यक्रमों में होंगे शामिल 

राहुल गांधी खूंटी में पारंपरिक ग्राम प्रधानों के साथ करेंगे संवाद, जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में होंगे शामिल

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, ऑस्कर 2027 के लिए हुई नामित, भारतीय भाषाओं की 33 फिल्मों में रही जूरी की पहली पसंद

मराठी फिल्म 'गोंधल' ने मारी बाजी, ऑस्कर 2027 के लिए हुई नामित, भारतीय भाषाओं की 33 फिल्मों में रही जूरी की पहली पसंद

‘गोंधल’ बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म कैटेगरी में भारत की ओर से जाने वाली फिल्म बनी

ठेकेदार संजय डालमिया के भतीजे को ED ने जमशेदपुर के कदमा से किया गिरफ्तार- सूत्र 

ठेकेदार संजय डालमिया के भतीजे को ED ने जमशेदपुर के कदमा से किया गिरफ्तार- सूत्र 

संजय डालमिया के आवास और कार्यालय पर 15 घंटे से छापेमारी चल रही

बीसीसीआई की 95वीं सालाना आम बैठक में अरुण धूमल और एम खैरुल जमाल मजूमदार IPL गवर्निंग काउंसिल में फिर मिली जगह

बीसीसीआई की 95वीं सालाना आम बैठक में अरुण धूमल और एम खैरुल जमाल मजूमदार IPL गवर्निंग काउंसिल में फिर मिली जगह

बीसीसीआई ने 2025-26 वित्तीय वर्ष के ऑडिट खातों और 2026-27 के वार्षिक बजट को मंजूरी के साथ लिए कई महत्वपूर्ण फैसले