Jharkhand Weather: छठ के बाद मोंथा का प्रहार! झारखंड में 5 दिन तक मचेगा मौसम का तांडव

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: छठ के बाद मोंथा का प्रहार! झारखंड में 5 दिन तक मचेगा मौसम का तांडव

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
छठ महापर्व के बाद झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बिगड़ने वाला हैं. बंगाल की खाड़ी में बना दबाव अब तेजी से चक्रवाती तूफान “मोंथा” में तब्दील हो रहा है, जो 28 अक्टूबर की शाम या रात तक काकीनाडा के तट से टकराने की संभावना हैं. मौसम विभाग के मुताबिक, इस तूफान का असर झारखंड में भी देखने को मिलेगा.

मोंथा तूफान मचाएगा तांडव
थाईलैंड द्वारा नामित यह चक्रवातीय तूफान समुद्र से टकराने के बाद उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ेगा और इसके असर से झारखंड में हल्की से मध्यम बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं. मौसम विभाग ने वज्रपात की भी चेतावनी दी हैं. सोमवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य देने के बाद और मंगलवार को उगते सूर्य को अर्घ्य के समय तक मौसम साफ रहा, लेकिन उसके बाद मोंथा का असर दिखना शुरू हो जाएगा. खासतौर पर किसानों को सतर्क रहने की सलाह दी गई हैं. बारिश और तेज हवाओं से खेतों में खड़ी फसल को नुकसान पहुंच सकता हैं. मौसम विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे कटाई की गई फसल को सुरक्षित स्थानों पर रख लें.

1 नवंबर तक रहेगा असर
रांची मौसम केंद्र के अनुसार, झारखंड का मौसम 28 अक्टूबर से 1 नवंबर तक बदला हुआ रहेगा. इन पांच दिनों के दौरान कई जिलों में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश की संभावना हैं. हालांकि, पिछले 24 घंटे में झारखंड के ज्यादातर हिस्सों में मौसम सामान्य रहा और सिर्फ सिमडेगा में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई. लेकिन अब मौसम वैज्ञानिकों ने साफ चेतावनी दी है- मोंथा तूफान के असर को हल्के में न लें.

यह भी पढ़े: Chhath Puja: छठ पूजा का आखिरी दिन आज, उगते सूर्य को अर्घ्य देने देशभर के घाटों पर उमड़ा जनसैलाब

संबंधित सामग्री

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

भारत ने एशियन गेम्स 2026 में की धमाकेदार शुरुआत, पहले दिन झोली में गिरे 2 सिल्वर; एलावेनिल का राइफल में जलवा

एलावेनिल वलारिवान ने टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में झटके दो रजत, सुचिका तरियाल का मेडल पक्का

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम,  तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स में 'कल्कि 2898 एडी' और '35-चिन्ना कथा काडु' फिल्मों की रही धूम, तेलुगु फिल्मों का दिखा जलवा

कल्कि 2898 एडी को बेस्ट पॉपुलर फिल्म का मिला सम्मान, तेलुगु फिल्म '35-चिन्ना कथा काडु' बेस्ट चिल्ड्रन फिल्म के लिए चुनी गई

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य