न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड में मौसम ने अचानक करवट ले ली हैं. पिछले 2-3 दिनों की ठंडी और बरसाती हवाओं के बाद राज्यवासियों को आज तेज धूप और गर्मी का सामना करना पड़ेगा. मौसम विभाग के अनुसार, आज दोपहर में अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच सकता हैं. वहीं न्यूनतम तापमान भी 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी देखने को मिल सकती हैं.
आज का मौसम कैसा रहेगा?
आज राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा. किसी भी जिले में बारिश की संभावना नहीं हैं. मौसम के अनुसार, आसमान साफ़ रहेगा और धूप दोपहर में तेज रहेगी. दक्षिणी जिलों जैसे पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा में तापमान 37-38 डिग्री तक पहुंच सकता हैं. अधिकतर जिलों में अधिकतम तापमान 34-36 डिग्री के बीच रहेगा. न्यूनतम तापमान भी बढ़कर 18-22 डिग्री तक पहुंच सकता है, जो 2 दिन पहले तक 17 डिग्री था.
गर्मी के बाद राहत की उम्मीद कल
मौसम विभाग ने बताया कि झारखंड में 27 मार्च से एक बार फिर मौसम करवट लेगा. राज्य के सभी जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया हैं. इसका मतलब है कि कल पूरे राज्य में अच्छी खासी बारिश देखें को मिलेगी, जिससे गर्मी से राहत मिलेगी. आज दिन भर तेज धूप और गर्मी का एहसास होगा. लोगों को धूप से बचाव के लिए हल्के कपड़े पहनने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी गई हैं. वहीं, कल बारिश की संभावना को देखते हुए लोगों को छाता या बारिश की तैयारी भी रखनी चाहिए. आज झारखंड में गर्मी का प्रभाव ज्यादा रहेगा, लेकिन 1 दिन बाद मौसम फिर से बदलकर राज्यवासियों को बारिश और ठंडी हवाओं से राहत देगा.
यह भी पढ़े: रांची में डीजीपी की हाई लेवल समीक्षा बैठक, रामनवमी पर सख्त सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश