न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: राजधानी रांची में अब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर के साथ पारंपरिक कला का अनोखा संगम देखने को मिलेगा. रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे की खाली जगह को सोहराई पेंटिंग से सजाने की योजना को हरी झंडी मिल गई है. इस पहल के जरिए शहर को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान दी जाएगी. योजना के तहत एलिवेटेड कॉरिडोर के नीचे मौजूद खाली स्थानों को सोहराई कला से सजाया जाएगा. यह पेंटिंग झारखंड की पारंपरिक आदिवासी कला का प्रमुख रूप है, जिसमें प्राकृतिक रंगों और प्रतीकों का इस्तेमाल कर दीवारों को सजाया जाता है. इस महत्वाकांक्षी परियोजना को केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की स्वीकृति मिल चुकी है. करीब 8 महीने पहले कॉरिडोर के उद्घाटन के दौरान ही उन्होंने इस तरह की पहल की घोषणा की थी, जिसे अब अमलीजामा पहनाया जा रहा है. इस योजना को लागू करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) जल्द ही एक उपयुक्त एजेंसी का चयन करेगा.
यह भी पढ़े: NEET UG 2026 आज, 22.79 लाख अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी परीक्षा.. सख्त गाइडलाइन जारी