JMM के केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सरकार उपदेश दे रही है

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
JMM के केंद्रीय समिति सदस्य चंदन प्रकाश सिन्हा ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- सरकार उपदेश दे रही है

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय समिति सदस्य और पलामू जिला प्रवक्ता चंदन प्रकाश सिन्हा ने केंद्र सरकार की नीतियों की कड़े शब्दों में निंदा की है. उन्होंने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कहा कि शादियों के सीजन में बेटियों को उपहार देने की परंपरा है, तब सरकार  सोने की खरीदारी नहीं कर जनता के साथ विश्वासघात कर रही है.

​चंदन सिन्हा ने केंद्र की आर्थिक नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि जो सरकार देश को विश्वगुरु बनाने के बड़े-बड़े सपने दिखा रही थी, वह आज पूरी तरह विफल साबित हो चुकी है. अब अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए जनता को कम खर्च करने और त्याग करने का ज्ञान दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आज लोगों को पेट्रोल बचाने, विदेश यात्राएं रोकने और घर से काम करने की सलाह दे रहे हैं, जबकि अंतरराष्ट्रीय संकट की जानकारी उन्हें चुनाव से पहले भी थी. लेकिन चुनावी लाभ के लिए जनता से सच छिपाया गया और अब वोट मिलते ही जनता पर बोझ डाला जा रहा है.

​तेल की बढ़ती कीमतों और पेट्रोलियम मंत्री के बयानों पर हमला बोलते हुए झामुमो नेता ने कहा कि तेल कंपनियों के घाटे का बहाना बनाकर महंगाई बढ़ाने की तैयारी की जा रही है. उन्होंने सवाल किया कि जब कच्चे तेल के दाम कम थे और रूस से सस्ता तेल मिल रहा था, तब उसका फायदा आम जनता को क्यों नहीं मिला? तेल कंपनियों ने तो भारी मुनाफा कमाया, लेकिन वह पैसा आम जनता के बजाय कॉर्पोरेट मित्रों के खातों में गया.

​चंदन प्रकाश सिन्हा ने अंत में कहा कि सरकार की विदेश नीति भी हर मोर्चे पर नाकाम रही है. महंगाई, बेरोजगारी और गिरते रुपये ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है. अब देशभक्ति के नाम पर जनता को भावनात्मक रूप से तैयार किया जा रहा है ताकि वे बढ़ती कीमतों का विरोध न कर सकें. उन्होंने इस पूरे प्रकरण को अनैतिक बताते हुए कहा कि सरकार का असली चेहरा अब सबके सामने आ गया है.

यह भी पढ़ें: सी. जोसेफ विजय ने पास किया तमिलनाडु विधानसभा में फ्लोर टेस्ट, पक्ष में पड़े 144, सिर्फ 22 विधायकों ने विरोध में डाला वोट

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित