शोकसभा

सुदिव्य सोनू के निधन पर झामुमो चंदवा प्रखंड समिति ने आयोजित की शोक सभा

शोक सभा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
सुदिव्य सोनू के निधन पर झामुमो चंदवा प्रखंड समिति ने आयोजित की शोक सभा

राहुल कुमार/न्यूज11भारत 

चंदवा/डेस्क: चंदवा, लातेहार. झारखंड सरकार के मंत्री एवं झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय सुदिव्य सोनू के निधन पर रविवार को झामुमो चंदवा प्रखंड समिति की ओर से पथ निर्माण विभाग (आईबी) परिसर, चंदवा में शोक सभा का आयोजन किया गया. शोक सभा में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, पंचायत स्तरीय कार्यकर्ता एवं समर्थक शामिल हुए.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय सुदिव्य सोनू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इसके बाद दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोक संतप्त परिवार को इस दुःख की घड़ी में संबल प्रदान करने की कामना करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया.

इस अवसर पर वक्ताओं ने सुदिव्य सोनू के राजनीतिक जीवन, संगठन के प्रति समर्पण और जनसेवा के कार्यों को याद किया. उन्होंने कहा कि सुदिव्य सोनू का असामयिक निधन झारखंड मुक्ति मोर्चा ही नहीं, बल्कि पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति है. उनके विचार, संघर्ष और जनहित के प्रति समर्पण पार्टी कार्यकर्ताओं को हमेशा प्रेरित करते रहेंगे.

श्रद्धांजलि सभा के दौरान पूरा परिसर  'सुदिव्य सोनू अमर रहें के नारों से गूंज उठा. कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि वे स्वर्गीय सुदिव्य सोनू के विचारों और जनसेवा की भावना को आगे बढ़ाने का कार्य करेंगे.'

शोक सभा में झामुमो जिला उपाध्यक्ष सितमोहन मुंडा, प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी, राजेंद्र भगत, अंकित तिवारी, मोहम्मद सरफराज, प्रखंड उपाध्यक्ष फिरोज राय उर्फ बबलू, ब्रह्मदेव प्रजापति, अश्विनी मिश्रा, असगर अली, सौरभ श्रीवास्तव, मोहम्मद इजहार खान, अंकित कुमार, रोहित अग्रवाल, मनीष कुमार उर्फ चांदो, अवध प्रजापति, कुमार नवनीत, मासूम खान, इरफान आलम, भीम गंझू, सुधीर गंझू, शंकर उरांव, मंसूर अंसारी, केश्वर सिंह, मोहम्मद शकील, मोहम्मद एहसान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे. कार्यक्रम के अंत में सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए स्वर्गीय सुदिव्य सोनू को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की.

यह भी पढ़ें: सोनू भैया के विचार और संघर्ष को नई पीढ़ी तक पहुंचाना ही सच्ची श्रद्धांजलि - अविनाश देव

संबंधित सामग्री

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

भारतीय जनता पार्टी झारखंड़ प्रदेश के अल्पसंख्यक मोर्चा के नवनियुक्त अध्यक्ष ताजदार आलम ने संभाला कार्यभार

मुस्लिम समुदाय और बीजेपी के बीच व्याप्त दूरी को कम करने पर करेंगे काम : ताजदार आलम

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा, बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर मौत 

गुरुवार को बिंदापाथर थाना क्षेत्र के नाला-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई.

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

बड़ा बाम्बू में फायरिंग से मची सनसनी, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा; देसी कट्टा, मोबाइल और दो बाइक बरामद

खरसावां थाना क्षेत्र में देर रात हुई फायरिंग के बाद पुलिस की कार्रवाई, दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज.

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

चैनपुर से लापता दो नाबालिग बच्चियां लातेहार के भीमगढ़ा से सकुशल बरामद, पुलिस ने परिजनों को सौंपा

पलामू जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पनेरीबांध से लापता हुई दो नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लातेहार के भीमगढ़ा से सही-सलामत बरामद कर लिया है.

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो के महूगांव में स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा का हुआ अनावरण, सामाजिक एकता और परंपरा को बचाने का आह्वान

भरनो प्रखंड के मारासिली पंचायत अंतर्गत महूगांव में गुरुवार को सरना समिति महूगांव के तत्वावधान में सरना चौक के समीप स्व. रंथू उरांव की प्रतिमा स्थापित कर विधिवत अनावरण किया गया.