MMDR संशोधन कानून

MMDR संशोधन कानून के विरोध में JMM का प्रदर्शन, लेस्लीगंज गांधी चौक पर गूंजा विरोध का स्वर 

खान एवं खनीज संशोधन अधिनियम कानून के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर से रविवार को लेस्लीगंज के गांधी चौक पर सभा आयोजित की गई.

By : Ark Sahuliyar
MMDR संशोधन कानून के विरोध में JMM का प्रदर्शन, लेस्लीगंज गांधी चौक पर गूंजा विरोध का स्वर 

न्यूज़11 भारत 
पलामू/डेस्क:
केंद्र की मोदी सरकार द्वारा लाए गए खान एवं खनीज संशोधन अधिनियम कानून के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की ओर से रविवार को लेस्लीगंज के गांधी चौक पर सभा आयोजित की गई. सभा में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए संशोधित कानून को झारखंड के हितों के खिलाफ और काला कानून बताया.

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि झारखंड खनिज संपदा से समृद्ध राज्य है और यहां के खनिजों पर राज्य तथा यहां के लोगों का अधिकार है. केंद्र सरकार द्वारा कानून में किए गए बदलाव से राज्य के अधिकार और राजस्व प्रभावित होने की आशंका है. नेताओं ने कहा कि झारखंड के संसाधनों का लाभ सबसे पहले झारखंड की जनता को मिलना चाहिए.

JMM नेताओं ने कहा कि पार्टी इस कानून के खिलाफ लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से लगातार संघर्ष करेगी. केंद्र सरकार पर राज्यों के अधिकारों को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कार्यकर्ताओं ने कानून को वापस लेने की मांग की.

गांधी चौक पर आयोजित सभा के दौरान केंद्रीय सदस्य सह पलामू उपाध्यक्ष संन्नू सिद्दकी,मनोज सिन्हा, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष सन्नी शुक्ला,सुनील तिवारी,अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष खुर्शीद आलम,मंगल किशोर पासवान,तेरस पासवान, ओमप्रकाश प्रजापति, मुस्ताक अंसारी, शिवशंकर पासवान मौजूद रहे. इस दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ नारे लगाए गए और खान एवं खनिज संशोधन अधिनियम कानून वापस लेने की मांग को लेकर आंदोलन तेज करने का आह्वान किया गया.