खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीएलएफआई से जुड़े 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व लेवी से जुड़े दस्तावेज बरामद

By : News11 Bharat
खूंटी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीएलएफआई से जुड़े 6 अपराधी गिरफ्तार, हथियार व लेवी से जुड़े दस्तावेज बरामद

संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत 

खूंटी :- खूंटी पुलिस ने प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन पीएलएफआई से जुड़े अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से अवैध हथियार, जिंदा कारतूस, मोबाइल फोन, लेवी से संबंधित दस्तावेज तथा दो कार बरामद की है.

पुलिस को 13 मार्च 2026 की शाम गुप्त सूचना मिली थी कि खूँटी थाना क्षेत्र के तजना नदी के पास नहर किनारे कुछ अपराधी कार से पहुंचकर अवैध हथियार के साथ लेवी की राशि लेने तथा किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापामारी दल का गठन किया गया.

छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तजना नदी के पास नहर किनारे से तीन अपराधियों — विजय भोक्ता, धीरज कुमार और अभिषेक कुमार उर्फ अभिषेक राम — को गिरफ्तार किया. पूछताछ में इनके अन्य साथियों के रांची की ओर जाने की जानकारी मिली.

इसके बाद पुलिस ने पीछा कर कालामाटी टुंगरी के पास एक XUV-500 कार में सवार शुभम कुमार पोद्दार उर्फ शुभम कुमार, निमिस गोप उर्फ हनि और राम आयोध्या शर्मा उर्फ राजा शर्मा को भी पकड़ लिया.

लेवी वसूली का संगठित नेटवर्क चला रहे थे

गिरफ्तार अपराधियों की तलाशी में कई मोबाइल फोन, अलग-अलग नामों से खरीदे गए मोबाइल के बिल, देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, पीएलएफआई संगठन के पर्चे, लेवी वसूली का हिसाब लिखी नोटबुक, व्यवसायियों व ठेकेदारों के नाम-पते और मोबाइल नंबरों की सूची, विभिन्न बैंक खातों के पासबुक-चेकबुक-एटीएम कार्ड तथा जमीन खरीद-बिक्री से जुड़े दस्तावेज बरामद किए गए.

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे व्यवसायियों और ठेकेदारों की जानकारी इकट्ठा कर जेल में बंद पीएलएफआई सदस्यों को भेजते थे. इसके बाद वर्चुअल मोबाइल नंबर बनाकर फोन और व्हाट्सएप के जरिए लेवी की मांग की जाती थी. लेवी नहीं देने पर दहशत फैलाने के लिए फायरिंग कर पर्चा भी फेंका जाता था.

कई वारदातों में संलिप्तता

  • पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अपराधियों की संलिप्तता कई मामलों में सामने आई है, जिनमें
  • पिपराटोली चौक स्थित शराब दुकान में बम फेंकने (दिसंबर 2025)
  • डुगड्डुगिया क्रशर प्लांट में फायरिंग कर लेवी मांगने (दिसंबर 2025)
  • शराब व्यवसायी को फोन से धमकी देकर लेवी मांगने (फरवरी 2026)
  • तोरपा के डोरमा क्रशर प्लांट में फायरिंग कर दहशत फैलाने जैसी घटनाएं शामिल हैं.

 बरामद सामान 

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 13 एंड्रॉयड मोबाइल फोन, 1 देशी पिस्टल (7.65 एमएम), 2 मैगजीन, 4 जिंदा कारतूस, कई बैंक एटीएम कार्ड, विभिन्न बैंकों के पासबुक-चेकबुक, पीएलएफआई के पर्चे, नोटबुक, व्यवसायियों की सूची तथा दो कार (स्विफ्ट व XUV-500) बरामद की है.

 इस संबंध में खूँटी थाना कांड संख्या 37/26 (दिनांक 14 मार्च 2026) के तहत बीएनएस 2023 की विभिन्न धाराओं, आर्म्स एक्ट 1959 और सीएलए एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

यह भी पढ़ें: पिपरवार में हुई कोल इंडिया एससी/एसटी इम्पलाइज एसोसिएशन सिस्टा की बैठक

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित