संतोष मेहता/न्यूज़ 11 भारत
खूंटी/डेस्क: खूंटी पुलिस ने अफीम के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने लगभग 5 लाख रुपए की अफीम के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक खूंटी को गुप्त सूचना मिली कि मुरहू थाना अन्तर्गत नील फैक्ट्री के पास बंदगांव की तरफ से कुछ व्यक्ति अवैध अफीम (लासा) लेकर बेचने के लिए आने वाले है तथा कुछ व्यक्ति रांची की तरफ से उसे खरीदने के लिए आने वाले हैं. तत्पश्चात प्राप्त सूचना के सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी खूंटी के नेतृत्व में एक छापामारी टीम का गठन किया गया.
छापामारी टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए चाईबासा मुख्य मार्ग स्थित नील फैक्ट्री के पास पहुंचे तो देखे कि दो मोटर साईकिल क्रमशः लाल-काला रंग का पल्सर एवं आर्मी ग्रीन रंग का बुलेट मोटर साईकिल को सड़क किनारे खड़ा कर कुछ दूरी पर झाडी के पास चार व्यक्ति बात चीत कर रहे है, जो पुलिस बल को देखते ही इधर-उधर भागने लगे, जिसमें से तीन व्यक्तियों को छापामारी दल द्वारा खदेड़ कर अवैध अफीम के साथ पकड़ लिया गया एवं एक अपराधकर्मी भागने में सफल रहा. पकड़ाये व्यक्तियों से पूछ-ताछ करने पर तीनों के द्वारा अफीम की खरीद-बिकी करने की बात बताया, जिसके संदर्भ में मुरहू थाना कांड सं0-36/26, दिनांक-25.04.26 धारा-18(b)/25/29 NDPS Act-1985 के अन्तर्गत कांड दर्ज किया गया है.
गिफ्तार अभियुक्तों का नाम पता
- जगदीश डहांगा उम्र करीब 20 वर्ष पिता स्व० बुधराम डहांगा, ग्राम बामनोम, थाना-बंदगांव, जिला-पं० सिंहभूम
- जबार पूर्ति उम्र करीब 27 वर्ष पिता सामु पूर्ति, ग्राम-कमरोड़, थाना-गुदड़ी, जिला-पं० सिंहभूम
- रैजीश केरकेट्टा उम्र 23 वर्ष पिता जेम्स केरकेट्टा, ग्राम गझरिया, थाना-केरसई, जिला-सिमडेगा
जप्त सामानों की विवरणी
- अवैध अफीम 980 ग्राम
- 2 मोटर साईकिल
- 3 मोबाईल फोन
- काला रंग का बैग एवं थैला
यह भी पढ़ें: चक्रधरपुर में चोरी की टोटो बेचने आए दो युवक गिरफ्तार, गाड़ी और बैटरी बरामद