अपराध

भू-माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने पर किसान जनता पार्टी नेता को मिली जान से मारने की धमकी

प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर थाने में दिया आवेदन<br/>

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
भू-माफियाओं के खिलाफ आवाज उठाने पर किसान जनता पार्टी नेता को मिली जान से मारने की धमकी

भरत मंडल/न्यूज 11 भारत 

गांडेय/डेस्क:  गांडेय अंचल में जमीन के ‘रजिस्टर-2’ और फर्जी जमाबंदी के मामलों में आवाज उठा रहे किसान जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य सनातन तिवारी को जान से मारने और शारीरिक क्षति पहुंचाने की धमकी देने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़ित नेता ने गांडेय थाना प्रभारी को लिखित आवेदन देकर नामजद आरोपी अनुज राय समेत इसके पीछे शामिल भू-माफियाओं के खिलाफ बीएनएस की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई व सुरक्षा मुहैया कराने की गुहार लगाई है.  

दुकान पर बैठे थे, तभी बुलेट से पहुंचे आरोपी

थाने को दिए आवेदन में सनातन तिवारी निवासी ग्राम, पोस्ट व थाना गांडेय ने उल्लेख किया है कि वे 27 सितंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे अपने निजी कार्य खाता संख्या 50 से संबंधित दस्तावेज जमा करने अंचल कार्यालय गए थे. काम पूरा कर वे दोपहर लगभग 1:15 बजे पास ही स्थित 'कैलाश डिजिटल' की दुकान पर बैठे थे. उसी दौरान एक काले रंग की बुलेट मोटरसाइकिल से अनुज राय अपने एक साथी आशीष राय के साथ वहां पहुंचा.  

रजिस्टर-2 और RTI आवेदन वापस लेने का बनाया दबाव आरोप है कि अनुज राय ने बुलेट से उतरे बिना ही सीधे अभद्र भाषा का प्रयोग किया और खुलेआम धमकी दी. आरोपी ने कहा गिरिडीह छोड़ना पड़ेगा, पूर्व अंचल अधिकारी मोहम्मद हुसैन पर जो एफआईआर करवाने वाले तुम्हारी औकात क्या है  गांडेय अंचल में रजिस्टर-2 के लिए जितना भी आवेदन दिया है, उसे तुरंत वापस लो. जो आरटीआई डाली गई है, उसे भी तत्काल वापस लो और गिरिडीह में जो अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन चल रहा है उसे बंद करो, वरना अंजाम बहुत बुरा होगा.

आंदोलन दबाने और जानलेवा हमले की गहरी साजिश

सनातन तिवारी ने आवेदन में स्पष्ट किया है कि वे व्यक्तिगत रूप से अनुज राय से कभी नहीं मिले हैं. उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्व अंचल अधिकारी और भू-माफियाओं के बड़े सिंडिकेट ने सुनियोजित तरीके से उनकी आवाज दबाने और जन-आंदोलन को खत्म करने के लिए आपराधिक साजिश रचकर इस युवक को भेजा था. घटना के दौरान वहां पूर्व मुखिया हरि मंडल, सचिन कुमार गुप्ता तथा दुकान संचालक कैलाश डिजिटल समेत अन्य लोग चश्मदीद गवाह के तौर पर मौजूद थे.  

पीड़ित ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता और राजनीतिक व प्रशासनिक संवेदनशीलता को देखते हुए मुख्य आरोपी अनुज राय और साजिशकर्ताओं पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि उनकी जान-माल की रक्षा हो सके.

यह भी पढ़ें: जिला कार्यालय से समाहरणालय तक विरोध मार्च निकाल कर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ JMM का उग्र प्रदर्शन

संबंधित सामग्री

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

बेतला नेशनल पार्क में पांच चीतलों का शिकार करने के मामले में तीन गिरफ्तार, जेल भेजे गए

चार अभी भी फरार हैं, घटना 27 सितंबर, 2026 की बताई जा रही है, कुल सात शिकारियों के शामिल होने की जानकारी आई है सामने

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

SIR-2026 को लेकर निर्वाचन आयोग के सचिव की समीक्षा बैठक, पात्र मतदाताओं का नाम सुनिश्चित करने पर जोर

बैठक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त मेघा भारद्वाज समेत तीनों विधानसभा क्षेत्रों के ERO, AERO, संबंधित पदाधिकारी मौजूद रहे<br/>

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रुपये का फर्जीवाड़ा, गढ़वा DC ने कहा- जांच के बाद होगी कठोर कार्रवाई

गढ़वा जिले के खरौन्धी प्रखंड के खरौन्धी पंचायत में बिरसा सिंचाई कूप संवर्धन योजना में लाखों रूपये के फर्जीवाड़ा की मामला सामने आई है

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

डीसी ने बालूमाथ मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने और कोयला वाहनों से होने वाले प्रदूषण पर रोकथाम के लिए दिए निर्देश

3 अक्टूबर को प्रखंड कार्यालय में जनप्रतिनिधियों, व्यवसायियों और ग्रामीणों के साथ समस्याओं के समाधान पर होगी चर्चा