क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन 15 मार्च को रांची में, समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चलेगा अभियान

By : News11 Bharat
क्षत्रिय गौरव एकता समागम का आयोजन 15 मार्च को रांची में, समाज की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए चलेगा अभियान

सागर कुमार/न्यूज11  भारत

भुरकुंडा/डेस्क:  भुरकुंडा पटेलनगर स्थित अनमोल बचपन प्ले स्कूल में क्षत्रिय समाज पतरातू प्रखंड की बैठक हुई.  रांची के धुर्वा स्थित पुराना विधानसभा मैदान में होने वाली विशाल क्षत्रिय गौरव एकता समागम-2026 में शामिल होने के लिए शनिवार को पटेलनगर स्थित अनमोल बचपन प्ले स्कूल में क्षत्रिय समाज पतरातू प्रखंड की बैठक हुई. बैठक में कहा गया कि पतरातू प्रखंड से भारी संख्या में समाज के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भुरकुंडा कोयलांचल सहित पूरे प्रखंड के गांव-गांव में संपर्क अभियान चलाया जा रहा है. साथ ही समाज के लोगों से समागम में शामिल होने की अपील की जा रही है. बताया गया कि यह समागम क्षत्रिय समाज की एकता और अधिकारों की आवाज को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है.

क्षत्रिय गौरव एकता समागम कई मायनों में ऐतिहासिक रहेगी. बैठक में प्रखंड के सभी राजपूत क्षत्रिय बंधुओं से अपील करते हुए कहा गया कि 15 मार्च को अधिक से अधिक संख्या में रांची पहुंचकर समागम को सफल बनाएं और समाज की चट्टानी एकता का परिचय दें. कहा गया कि यह कार्यक्रम सामाजिक एकजुटता का प्रतीक होगा और समाज की समस्याओं व मांगों को मजबूती से उठाने का मंच है. बताया गया कि भुरकुंडा, भदानीनगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से समाज के लोग बड़ी संख्या में मतकमा चौक में एकजुट होकर सुबह 9 बजे कार्यक्रम स्थल के लिए रांची रवाना होंगे. बैठक में विनय सिंह चौहान, जेपी सिंह, सर्वेश कुमार सिंह, विनोद कुमार सिंह, अवधेश कुमार सिंह, पप्पू सिंह, शिवकुमार सिंह, देवेंद्र सिंह, जनार्दन सिंह, तोकेश सिंह, रंजीत सिंह, सतेंद्र सिंह, उमेश कुमार सिंह, उमेश प्रकाश सिंह, शनि सिंह, मन्नू सिंह सहित समाज के कई लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: गुमला: डुमरी में एक युवक पर जानलेवा हमला, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

बोकारो की बेटी यूरी सेठी बनी गुजरात रॉयल्स की कप्तान, KPL-2026 में संभालेंगी टीम की कमान

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का कर चुकी हैं प्रतिनिधित्व, झारखंड के लिए खुशी और गर्व का विषय

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

रिम्स के शवगृह में लंबे समय से रखे 43 लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार किया गया

सामाजिक संस्था ‘मुक्ति’ ने जुमार नदी तट पर पूरे विधि-विधान और धार्मिक रीति-रिवाज के साथ कराया सामूहिक अंतिम संस्कार

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

सदर थाना क्षेत्र में बदली पुलिसिंग की तस्वीर, अब हर बीट पर जिम्मेदार पुलिस पदाधिकारी

थाना क्षेत्र के हर हिस्से में पुलिस की सक्रियता बढ़ाना और कानून-व्यवस्था को मजबूत करना मुख्य उद्देश्य

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

प्रेमिका से मिलने चोरी की बाइक से मेदिनीनगर पहुंचा युवक, GPS ने 15 घंटे में पुलिस तक पहुंचाया

GPS की मदद से बाइक की लोकेशन मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के बारालोटा में मिली

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

केशरदा में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन, पिताजूड़ी टीम बनी विजेता

डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने विजेता टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर किया सम्मानित