लोहरदगा में अवैध खनन के विरुद्ध कुडू पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर किया जब्त

By : News11 Bharat
लोहरदगा में अवैध खनन के विरुद्ध कुडू पुलिस की कार्रवाई, दो ट्रैक्टर किया जब्त

न्यूज11  भारत

कुड़ू/डेस्क: अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कुडू थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टरों को जब्त किया है. थाना प्रभारी अजित कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को उडुमुडू तालाब के पास से बिना नँबर की दो स्वराज ट्रेक्टर को जब्त किया गया है. जब्त किए गए दोनों ट्रैक्टर बिना वैध कागजात के अवैध रूप से बालू का परिवहन कर रहे थे. पुलिस द्वारा आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मामले को खनन विभाग को भेज दिया गया है, ताकि नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा सके. थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध खनन और अवैध परिवहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. इस तरह की गतिविधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

यह भी पढ़ें: रांची रेलवे स्टेशन से भारी मात्रा में गांजा बरामद, 7 लाख के गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

चक्रधरपुर: ट्रक से चावल की बोरी चोरी करते रंगे हाथ पकड़ाया युवक, ड्राइवरों ने खदेड़कर दबोचा

खड़े ट्रक से चावल की बोरी पार कर रहे एक शातिर युवक को चालकों की मुस्तैदी से रंगे हाथ पकड़ लिया गया.

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

रांची: नेहरू कप हॉकी फाइनल में गोल को लेकर विवाद, खूंटी-सिमडेगा मुकाबला रुका; मैदान पर बढ़ा तनाव

फाइनल मैच के बीच अचानक गोल को लेकर दोनों टीमों में विवाद हो गया है.