लातेहार: बारियातू पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, मोटरसाइकिल-मोबाइल जब्त

पुलिस अधीक कुमार गौरव को मिली गुप्त सूचना पर हुई कार्यवाही

By : News11 Bharat
लातेहार: बारियातू पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर भेजा जेल, मोटरसाइकिल-मोबाइल जब्त

अजीत कुमार/न्यूज 11 भारत 

लातेहार/डेस्क: जिला का बारियातू थाना पुलिस द्वारा निरन्तर चलाई जा रही मादक पदार्थ के विरुद्ध अभियान में एक बड़ी उपलब्धि हाथ लगी है. पुलिस ने दो किलो अफीम के गादा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लातेहार जेल भेज दिया  है.इस संबंध में बारियातू थाना प्रभारी रंजन पासवान ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि पुलिस अधीक्षक लातेहार को गुप्त सूचना मिली थी कि काला रंग का स्प्लेंडर मोटरसाइकिल जिसका नंबर  जे एच 19 बी 2838 से अफीम तस्करी के उद्देश्य से बारियातू लाई जा रही है.इस सूचना का सत्यापन के लिए अनुमंडल पुलिस बालूमाथ बिनोद रवानी के नेतृत्व में थाना प्रभारी रंजन पासवान के साथ छापामारी टीम का गठन किया गया. जहां थाना क्षेत्र के बठेठ पुल के पास  वाहन जांच अभियान चला कर जांच के दौरान अफीम तस्कर नेमा गंझू उर्फ मुकेश गंझू  पिता स्व ननकु गंझू बालूभंग एवं तेतर गंझू पिता स्व बिफा गंझू गुरवे थाना बारियातू जिला लातेहार को गिरफ्तार किया गया एवं मोटरसाइकिल के साथ दो कोलो मादक पदार्थ अफीम का गादा एवं इनके पास दो एंड्रॉयड फोन भी जब्त की गई है.जब्त अफीम का बाजार में अनुमानित कीमत लाखों रुपए की बताई जा रही है.

गिरफ्तार अफीम तस्करों को एनडीपीएस एक्ट के तहत लातेहार कारा भेज दिया गया है.बता दें कि लातेहार पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव के नेतृत्व में अफीम एवं अन्य मादक पदार्थ के खिलाफ बीते कई माह से निरंतर अभियान चलाई जा रही है इस अभियान के तहत सैकड़ो एकड़ में लगे अफीम की खेती को थाना क्षेत्र से विनष्ट किया जा चुका है. और कई लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज की गई है. पुलिस के इस कार्यवाही से अफीम तस्करों पर हड़कंप व्याप्त है. इस छापेमारीअभियान में थाना प्रभारी रंजन पासवान के अलावा पु अ नी जितेंद्र कुमार,अनूप कुमार, स अ नी छोटू पांडा के अलावा थाना पुलिस के जवान शामिल थे.

यह भी पढ़ें: संत सोल्जर पब्लिक स्कूल में बाल विवाह निषेध अधिनियम पर जागरूकता सेमिनार

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में चल रही पेयजल और स्वच्छता योजनाओं का लेंगे जायजा

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.