गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा/डेस्क: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बहरागोड़ा शाखा में मंगलवार को निगम का 70वां स्थापना दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक समीर महंती ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया.इस अवसर पर विधायक समीर महंती ने कहा कि भारतीय जीवन बीमा निगम देश के करोड़ों लोगों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने वाली महत्वपूर्ण संस्था है. एलआईसी ने अपने लंबे सफर में लोगों के बीच विश्वास कायम किया है और सामाजिक एवं आर्थिक सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. उन्होंने निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में भी बेहतर सेवा प्रदान करने की बात कही.
कार्यक्रम में एलआईसी बहरागोड़ा शाखा के शाखा प्रबंधक आशीष कुमार, बन बिहारी साव, प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, मुना होता, गुरुचरण मंडी, रास बिहारी साव, पप्पू कर, नीमाई दास, सुखेंदु बासुंरी, संजय नायक, आनंद साव, सुखेंदु प्रधान सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
यह भी पढ़ें: लोन की बकाया राशि को लेकर जेएसएलपीएस समूह का खाता फ्रीज, महिलाएं परेशान