देव स्नान पूर्णिमा
Exclusive

देव स्नान पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ का हुआ शाही स्नान, 15 दिनों के एकांतवास पर विश्राम के लिए गए महाप्रभु 

15 दिनों बाद नेत्रोत्सव (नेत्रदान) के दिन होंगे भगवान के दर्शन

By : Ark Sahuliyar
देव स्नान पूर्णिमा पर भगवान जगन्नाथ का हुआ शाही स्नान, 15 दिनों के एकांतवास पर विश्राम के लिए गए महाप्रभु 

न्यूज़11 भारत 
जगन्नाथपुर/डेस्क:
देव स्नान पूर्णिमा के अवसर पर जगन्नाथपुर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर में श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला. परंपरागत विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान जगन्नाथ को उनके बड़े भाई भगवान बलभद्र एवं बहन देवी सुभद्रा के साथ भव्य शाही स्नान कराया गया. इस धार्मिक अनुष्ठान में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया.

नेत्रदान के दिन होंगे भगवान् के दर्शन 
शाही स्नान के बाद भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा 15 दिनों के एकांतवास काल के लिए विश्राम पर चले गए. इसके साथ ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए बंद कर दिए गए हैं. अब भगवान के दर्शन 15 दिनों बाद नेत्रोत्सव (नेत्रदान) के दिन होंगे. कपाट बंद होने से पूर्व मंदिर में संध्या आरती का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने भक्तिभाव से आरती में भाग लिया और भगवान् के अंतिम दर्शन कर आरती-प्रसाद ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त किया.

16 जुलाई को मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे भगवान
आगामी 16 जुलाई को भगवान जगन्नाथ अपने भाई-बहन के साथ भव्य रथ पर सवार होकर मौसीबाड़ी के लिए प्रस्थान करेंगे. इस ऐतिहासिक रथयात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में अभी से उत्साह है और इसकी तैयारियां शुरू हो गई हैं. जिला प्रशासन भी रथ यात्रा और रथ मेला की तैयारियों में जुट गयी है.

यह भी पढ़ें- यात्रिगण कृपया ध्यान दें! 18451 हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस के प्रस्तान समय में किया गया परिवर्तन, यात्रा से पहले चेक

संबंधित सामग्री

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

ननिहाल आए बच्चे की हत्या, मामी पर आरोप; बोरे में बांधकर गड्ढे में छिपाया शव

मधुबनी ज़िला के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र के अकौर गांव में सनसनीखेज घटना सामने आई है। <br/><br/>

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की